भारत के तेजी से बढ़ते एविएशन और टूरिज्म सेक्टर को नई रफ्तार देने के लिए अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) और IHG होटल्स एंड रिजॉर्ट्स ने हाथ मिलाया है। इस रणनीतिक साझेदारी के तहत प्रमुख एयरपोर्ट्स और तेजी से विकसित हो रहे शहरी केंद्रों में पांच नए होटल बनाए जाएंगे।
क्या है इस प्रोजेक्ट की खासियत? इस साझेदारी के जरिए 1500 नए होटल रूम्स तैयार किए जाएंगे। इन होटलों का निर्माण जयपुर, नवी मुंबई, मंगलुरु और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट अदाणी एयरपोर्ट सिटीज के मिक्स्ड-यूज़ विकास का हिस्सा है।
किम्पटन की भारत में एंट्री इस समझौते की सबसे बड़ी उपलब्धि भारत में किम्पटन होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स का आगमन है। किम्पटन अपने लग्जरी बुटीक डिजाइन और शेफ-क्यूरेटेड डाइनिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसके अलावा, इस पोर्टफोलियो में हॉलिडे इन और हॉलिडे इन एक्सप्रेस ब्रांड के होटल भी शामिल होंगे।
एयरपोर्ट्स बनेंगे अर्बन हब अदाणी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने बताया कि कंपनी का विजन विश्वस्तरीय डेस्टिनेशंस तैयार करना है। उन्होंने कहा, एयरपोर्ट्स अब केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि शहरी केंद्र बन रहे हैं। हमारा मकसद यात्रियों को ठहरने के साथ-साथ एक सहज और आधुनिक अनुभव प्रदान करना है।
बड़ी प्लानिंग और विस्तार अदाणी एयरपोर्ट सिटी का विस्तार देश के 8 प्रमुख हवाई अड्डों पर है, जो सालाना करीब 9 करोड़ यात्रियों को सेवा देते हैं। लगभग 650 एकड़ क्षेत्र में फैले इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 2 करोड़ वर्ग फुट का डेवलपमेंट किया जाएगा। इसमें होटल्स के अलावा रिटेल शॉप्स, ग्रेड-ए ऑफिस स्पेस, कन्वेंशन सेंटर और मनोरंजन के क्षेत्र भी होंगे।
इंडस्ट्री पर असर IHG होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (दक्षिण पश्चिम एशिया) के एमडी सुदीप जैन ने कहा कि भारत के आतिथ्य क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। बढ़ती बिजनेस और ट्रांजिट ट्रैवल की मांग को देखते हुए यह साझेदारी भारत में प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
*Airports are evolving into vibrant urban hubs - shaping richer travel experiences while creating long-term economic and cultural value.
— Adani Group (@AdaniOnline) May 14, 2026
Adani Airport Holdings Limited (AAHL) and IHG Hotels & Resorts have partnered to develop 5 hotels with 1,500 rooms across 600+ acres in Jaipur,… pic.twitter.com/VTDNCj3bf4
महंगाई का झटका: अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में किया इजाफा
लैंडिंग के वक्त मौत को सामने देख भी नहीं डगमगाया चीनी सैनिक, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
प्रतीक यादव का हुआ अंतिम संस्कार: ससुर अरविंद ने दी मुखाग्नि, नम आंखों से दी गई विदाई
किंग के सेट से अभिषेक बच्चन का बैडऐस लुक लीक, विलेन के अवतार ने बढ़ाई हलचल
IPL 2026: RCB का दबदबा कायम, CSK और राजस्थान की राह हुई मुश्किल
दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर फायरिंग: राजनीति में खींचने के दबाव पर गरमाई पंजाब की सियासत
IPL 2026: पंजाब बनाम मुंबई की आज अग्निपरीक्षा , धर्मशाला में कौन मारेगा बाजी?
अब सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक कैब: Uber के ड्राइवरों के लिए सरकार का बड़ा संदेश
बीजिंग पहुंचे ट्रंप, लेकिन जिनपिंग की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई कूटनीतिक हलचल
वी.डी. सतीशन बने केरल के नए मुख्यमंत्री: कांग्रेस का बड़ा दांव