लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बृहस्पतिवार को लखनऊ के बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 38 वर्षीय प्रतीक यादव का बुधवार को हृदय और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया था।
ससुर ने दी मुखाग्नि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान वे अपने आंसू नहीं रोक सके। अंतिम विदाई के समय प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव, उनकी दोनों बेटियां प्रथमा और पद्मजा तथा अन्य परिजन मौजूद रहे।
अंतिम यात्रा और जनसैलाब प्रतीक की अंतिम यात्रा उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास से शुरू हुई। परंपरा के अनुसार, शव को श्मशान ले जाने से पहले सपा कार्यालय में कुछ देर के लिए रखा गया। शव यात्रा में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने कंधा दिया। इस दौरान भारी संख्या में सपा और भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंतिम विदाई में जुटे दिग्गज बैकुंठ धाम पर अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, सांसद आदित्य यादव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। अपर्णा यादव के साथ जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि भी श्मशान घाट पहुंचे थे।
जानवरों के प्रति प्रेम की झलक प्रतीक यादव को जानवरों से बेहद लगाव था। उनकी इस पसंद को सम्मान देते हुए पत्नी अपर्णा यादव ने शव वाहन पर प्रतीक की उनके कुत्तों और एक बंदर के साथ वाली तस्वीरें भी लगाई थीं, जो वहां मौजूद लोगों के लिए चर्चा और भावुकता का विषय रहीं।
सियासत से दूर एक अलग पहचान एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद, प्रतीक यादव ने हमेशा खुद को सक्रिय राजनीति से दूर रखा। वे अपनी फिटनेस को लेकर बेहद जागरूक थे। वे मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनके असामयिक निधन से राजनीतिक गलियारों और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
*VIDEO | Lucknow, Uttar Pradesh: Last rites of Prateek Yadav being performed at Baikunth Dham. Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav, his uncle and party leader Shivpal Yadav and others present.#LucknowNews #UPNews #PrateekYadav
— Press Trust of India (@PTI_News) May 14, 2026
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/keclrSSfwo
नासिक TCS केस: मुख्य आरोपी को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद के घर-ऑफिस पर चला बुलडोजर
केन-बेतवा प्रोजेक्ट पर बवाल: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, तहसीलदार की गाड़ी के परखच्चे उड़े
मनीष पांडे का सुपरमैन कैच: विराट कोहली भी रह गए दंग, क्या यह है सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच?
हम मिलकर दुनिया में बदलाव लाएंगे : बीजिंग में ट्रंप-जिनपिंग की दोस्ती की नई इबारत
पाकिस्तान के साथ बातचीत पर पूर्व सेना प्रमुख नरवणे का बड़ा बयान, कहा- लोगों की दोस्ती से सुधर सकते हैं रिश्ते
विराट कोहली ने रचा इतिहास: धोनी और रोहित को पछाड़ बने आईपीएल के किंग
44 साल पुरानी रसीद का सच: 10 हजार में राजदूत बाइक या महज एक डिजिटल धोखा?
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का दिल्ली दौरा: जयशंकर के साथ रणनीतिक साझेदारी पर गहन मंथन
14 मई वेदर अपडेट: कहीं भीषण लू का टॉर्चर, तो कहीं आफत की बारिश; जानें अपने शहर का हाल
केसी या वीडी? केरल की सीएम कुर्सी पर मुहर के बाद सतीशन ने वरिष्ठों को लेकर तोड़ी चुप्पी