नासिक: नासिक का चर्चित TCS धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामला अब एक बड़े प्रशासनिक एक्शन में बदल गया है। मुख्य आरोपी निदा खान को अपने घर में शरण देने के आरोप में फंसे AIMIM पार्षद अब्दुल मतीन पटेल पर शिकंजा कसते हुए नगर निगम ने उनके अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है।
क्या है मतीन पटेल पर आरोप? पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि TCS मामले की मुख्य आरोपी निदा खान फरार होने के दौरान नासिक के कौसर पार्क स्थित AIMIM पार्षद मतीन पटेल के घर में छिपी हुई थी। निदा खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन सभी लोगों की धरपकड़ तेज कर दी है जिन्होंने उसकी मदद की थी।
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई नगर निगम ने इस कार्रवाई से तीन दिन पहले ही पार्षद को नोटिस जारी कर दिया था। कार्रवाई की भनक लगते ही मतीन पटेल ने अपना घर खाली कर दिया था। बुधवार सुबह भारी सुरक्षा के बीच निगम का बुलडोजर मतीन पटेल के घर और ऑफिस पर पहुंचा और अवैध हिस्सों को गिराना शुरू कर दिया।
पुलिस बल की भारी तैनाती किसी भी संभावित विवाद को रोकने के लिए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर डीसीपी, एसीपी, 11 पुलिस निरीक्षक और 180 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ नगर निगम के 100 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक बयानबाजी इस कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने अधिकारियों को फूल और संविधान की कॉपी भेंट कर विरोध दर्ज कराया। वहीं, इस पूरे मामले पर राजनीति भी गरमा गई है। AIMIM समर्थकों का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है।
प्रशासन का रुख स्पष्ट दूसरी ओर, नगर निगम के अधिकारियों ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि यह पूरी तरह से नियमों के तहत की गई कार्रवाई है। निर्माण अवैध था, इसलिए नोटिस के बाद कानून अपना काम कर रहा है। कानून से ऊपर कोई नहीं है।
फिलहाल पुलिस आरोपी निदा खान से पूछताछ में मिले इनपुट्स के आधार पर मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान जो भी नाम सामने आएंगे, उन पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस कर्मचारी से जुड़े कथित सेक्सुअल हैरेसमेंट और धर्मांतरण मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक रंग ले लिया है. महाराष्ट्र के नासिक में चर्चित TCS धर्म परिवर्तन मामले में कार्रवाई तेज हो गई है. मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी मदद… pic.twitter.com/Eb2jaMfVEp
— Lallu Ram (@lalluram_news) May 13, 2026
अब सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक कैब: Uber के ड्राइवरों के लिए सरकार का बड़ा संदेश
Motorola का पावरफुल फोल्डेबल फोन भारत में लॉन्च: 6,000mAh बैटरी और धमाकेदार फीचर्स के साथ एंट्री
NEET पेपर लीक: चुप्पी पर रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर बड़ा हमला, पूछा- चर्चा से परहेज क्यों?
IPL 2026: मनीष पांडे के सुपरमैन कैच ने जीता सबका दिल, विराट कोहली भी रह गए सन्न
हम मिलकर दुनिया में बदलाव लाएंगे : बीजिंग में ट्रंप-जिनपिंग की दोस्ती की नई इबारत
नागपुर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, GMR ग्रुप बनाएगा वर्ल्ड-क्लास एविएशन हब
प्रतीक यादव की मौत का सच: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में खून के थक्के का खुलासा
दिग्गज इंग्लिश ऑलराउंडर का संन्यास, रेड-बॉल क्रिकेट को कहा अलविदा
शाहिद अफरीदी को मिला पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में हुए शामिल
राहुल गांधी के विदेश दौरों पर सियासत तेज: 60 करोड़ के खर्च पर बीजेपी का तीखा सवाल- पैसा कहां से आया?