मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की असामयिक मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में हुए पोस्टमार्टम में मौत की मुख्य वजह पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म (Pulmonary Thromboembolism) बताई गई है।
फेफड़ों की नस में जमा खून बना काल मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक यादव की मौत का सटीक कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स है, जो फेफड़ों की मुख्य धमनी में खून का बड़ा थक्का (Massive Blood Clot) जमने के कारण हुआ। आसान भाषा में कहें तो फेफड़ों के रक्त प्रवाह में रुकावट आने से उनका हृदय और फेफड़े अचानक काम करना बंद कर गए।
शरीर पर मिले चोट के निशान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी सामने आई है कि प्रतीक के शरीर पर छह एंटीमॉर्टम (मौत से पहले लगी) चोटों के निशान मिले हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि ये चोटें उनकी मौत का कारण नहीं हैं। जांच को पुख्ता करने के लिए उनके हृदय के हिस्से और विसरा को सुरक्षित कर लिया गया है, जिसे अब आगे की केमिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई थीं सांसें 38 वर्षीय प्रतीक यादव की तबीयत 13 मई की सुबह अचानक बिगड़ गई थी। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें ब्रिंग डेड (अस्पताल लाए जाने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया था।
राजनीति से दूर, फिटनेस के शौकीन प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उत्तर प्रदेश के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में से होने के बावजूद, प्रतीक ने राजनीति के बजाय अपने बिजनेस और फिटनेस वेंचर्स को चुना था।
यूके की लीड्स यूनिवर्सिटी से शिक्षित प्रतीक लखनऊ में आयरन कोर फिट नाम का जिम चलाते थे और रियल एस्टेट सेक्टर में सक्रिय थे। वे अपनी पत्नी और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अपर्णा यादव के साथ चर्चा में रहते थे। हालांकि हाल के दिनों में उनके निजी जीवन में अनबन की खबरें आई थीं, लेकिन प्रतीक ने खुद सामने आकर सभी विवादों के सुलझने की पुष्टि की थी।
*The Postmortem Report from King George s Medical University in Lucknow of Prateek Yadav lists cardiorespiratory collapse due to massive pulmonary thromboembolism as the cause of death, mentioning six antemortem (before death) injuries found on his body.
— ANI (@ANI) May 13, 2026
The report says,… pic.twitter.com/C20nybDZam
हिम्मत है तो 70 ओवर में 260 दे दो... 24 घंटे में सलमान आगा के बड़बोले दावों की निकली हवा, पाकिस्तान को बांग्लादेश ने चटाई धूल
केरल में कांग्रेस की अंदरूनी कलह: ‘वायनाड को बना देंगे अमेठी’, राहुल-प्रियंका को मिली सीधे धमकी
प्रतीक यादव के निधन से टूट गया यादव परिवार: अखिलेश के साथ का वो भावुक वीडियो हुआ वायरल
अकेले आए थे, अकेले जाना है : हार के बाद ममता बनर्जी का कविता के जरिए बड़ा संदेश
ट्रंप के दौरे से ठीक पहले चीन ने खोली पाकिस्तान की पोल, नूर खान एयरबेस पर दिखा ईरान का सीक्रेट विमान
बेटी ने कहा- स्कूल मत भेजो, नाक बंद है , पापा का जवाब सुनकर इंटरनेट बोला- मजे आ गए!
700 का टिकट 380 में! वंदे भारत में घोटाले का वीडियो वायरल होते ही TTE सस्पेंड
जिम के शौकीन प्रतीक यादव की अचानक मौत: फिट शरीर के पीछे छिपा था बीमारी का गहरा साया
मुंबई इंडियंस में मची हलचल: क्या हार्दिक पांड्या की चोट और टीम से दूरी है कोई बड़ा संकेत?
रोनाल्डो का टूटा सपना: 98वें मिनट में गोलकीपर की बड़ी भूल ने छीनी ट्रॉफी, मैदान पर छाई मायूसी