केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आए एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। इस खींचतान के बीच वायनाड में लगे पोस्टरों ने कांग्रेस आलाकमान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
वायनाड से राहुल-प्रियंका को चेतावनी वायनाड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर कुछ पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सीधी चुनौती दी गई है। पोस्टरों में लिखा है, अगर केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाया गया, तो वायनाड को अगला अमेठी बना दिया जाएगा।
इन पोस्टरों में पार्टी नेतृत्व पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा गया है, राहुल और प्रियंका वायनाड को भूल गए हैं। आप यहां से दोबारा नहीं जीतेंगे। एक अन्य पोस्टर में लिखा है, राहुल जी, केसी शायद आपका बैग उठाते होंगे, लेकिन केरल के लोग आपको कभी माफ नहीं करेंगे।
मुख्यमंत्री पद के लिए तीन दावेदार राज्य में सत्ता की चाबी किसके हाथ में होगी, इसे लेकर रस्साकशी जारी है। रेस में मुख्य रूप से तीन नाम हैं— केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्नीथला।
मंगलवार को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नेताओं के साथ मैराथन बैठक की, लेकिन कोई आम सहमति नहीं बन सकी। हालांकि, चर्चा है कि 50 से अधिक विधायकों का समर्थन होने के कारण केसी वेणुगोपाल का पलड़ा भारी है।
वेणुगोपाल बनाम सतीशन की जंग एक तरफ केसी वेणुगोपाल हैं जिन्हें केंद्रीय नेतृत्व का पूरा समर्थन प्राप्त है। वहीं, दूसरी तरफ वीडी सतीशन हैं, जो पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच भावनात्मक रूप से अधिक लोकप्रिय माने जा रहे हैं।
यूडीएफ की 102 सीटों वाली बड़ी जीत के बाद भी मुख्यमंत्री पद पर फैसला न हो पाना कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध तोड़ रहा है। फिलहाल, कांग्रेस नेतृत्व के लिए यह स्थिति किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि एक गलत फैसला पार्टी को राज्य में भारी नुकसान पहुंचा सकता है।
*VIDEO | Kerala: Posters emerge near Wayanad district Congress office warning Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra of losing further polls if KC Venugopal is nominated for Kerala CM post.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/5jiNqy54Hr
कानपुर: अस्पताल में मचा बवाल, पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल
पीएम मोदी ने पेश की मिसाल: सिर्फ दो गाड़ियों के काफिले में पहुंचे कैबिनेट बैठक, पेट्रोल बचाने की अपील पर खुद किया अमल
Motorola का पावरफुल फोल्डेबल फोन भारत में लॉन्च: 6,000mAh बैटरी और धमाकेदार फीचर्स के साथ एंट्री
पीएम आवास पर हाई-प्रोफाइल बैठक: नए सीबीआई चीफ के चयन पर मंथन, राहुल गांधी और सीजेआई रहे मौजूद
NEET-UG पेपर लीक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: NTA को हटाने और CBI जांच की मांग
प्रतीक यादव का निधन: अखिलेश यादव ने जताया दुख, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
क्या भारत की Gen-Z नेपाल-बांग्लादेश की तरह सत्ता को हिला सकती है? अरविंद केजरीवाल का तीखा सवाल
नासिक धर्मांतरण केस: निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद के घर पर चला बुलडोजर
NEET-UG विवाद: क्या धर्मेंद्र प्रधान की जाति पर छिड़ी बहस वाकई शिक्षा व्यवस्था की खामियों से ध्यान भटकाने की साजिश है?
सीएम विजय का मास्टरस्ट्रोक: शपथ लेने के 48 घंटे बाद फिल्म इंडस्ट्री को दिया बड़ा तोहफा