नासिक के चर्चित टीसीएस (TCS) धर्मांतरण मामले की मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद अब उसके मददगारों पर प्रशासन का कड़ा प्रहार शुरू हो गया है। इसी कड़ी में, फरार निदा खान को अपने बंगले में पनाह देने के आरोपी AIMIM पार्षद मतीन पटेल के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है।
अवैध निर्माण पर चला हथौड़ा आरोप है कि निदा खान ने अपनी फरारी के दौरान मतीन पटेल के बंगले में शरण ली थी। खुलासा होने के बाद प्रशासन ने मतीन पटेल के दफ्तर और बंगले को अवैध घोषित कर दिया। नगर निगम ने उन्हें नोटिस देकर दस्तावेज मांगे थे, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम ने बुलडोजर के जरिए कथित अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।
72 घंटे का नोटिस और फिर एक्शन नगर निगम ने नारेगांव इलाके स्थित कौसर पार्क में बने करीब 600 वर्ग फुट के निर्माण को लेकर मतीन पटेल को नोटिस जारी किया था। इसमें 72 घंटे के भीतर वैध दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया गया था। समयसीमा समाप्त होते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण को ढहा दिया गया।
सियासी गलियारों में हड़कंप इस कार्रवाई ने राज्य की सियासत को गरमा दिया है। जहां प्रशासन इसे नियमों के अनुसार की गई कार्रवाई बता रहा है, वहीं AIMIM इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दे रही है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
पुलिस की रडार पर अन्य मददगार पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि निदा खान को फरारी काटने में और किन लोगों ने सहयोग किया था। इस मामले में मतीन पटेल की भूमिका संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने उन पर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मतीन पटेल फिलहाल फरार हैं और उनका फोन भी बंद है, जिसके बाद नासिक पुलिस की एक टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए छत्रपति संभाजीनगर में डेरा डाले हुए है।
7 मई को हुई थी निदा खान की गिरफ्तारी मुख्य आरोपी निदा खान को 7 मई को छत्रपति संभाजीनगर के इसी नारेगांव इलाके से गिरफ्तार किया गया था। वह यहां एक दो मंजिला बंगले में अपने चार रिश्तेदारों के साथ छिपी हुई थी। कोर्ट ने फिलहाल उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
#WATCH | Chhatrapati Sambhaji Nagar: The Chhatrapati Sambhaji Nagar Municipal Corporation initiates the demolition of properties belonging to AIMIM Corporator Matin Patel. pic.twitter.com/U5XKnuYXHX
— ANI (@ANI) May 13, 2026
पूरी दुनिया का चक्कर लगाने में सक्षम रूस की सरमत मिसाइल: क्या अमेरिका के पास है इसका तोड़?
पीएम आवास पर हाई-प्रोफाइल बैठक: नए सीबीआई चीफ के चयन पर मंथन, राहुल गांधी और सीजेआई रहे मौजूद
क्रिकेट का नया अजूबा: 39 की उम्र में नोमान अली ने रचा इतिहास, तोड़ा 130 साल पुराना रिकॉर्ड
सैमसंग-एप्पल की बढ़ सकती है धड़कनें: भारत आ रहे ओप्पो के दो सुपर-पावरफुल फ्लैगशिप फोन
NEET पेपर लीक पर भड़के आनंद कुमार, चीन के गाओकाओ मॉडल को भारत में लागू करने की मांग
18 छक्के, 6 चौके... 27 गेंदों में रचा इतिहास, इस भारतीय के तूफान ने क्रिकेट जगत को हिलाया
प्रतीक यादव का निधन: बीमारी का सच और अंतिम पलों की पूरी कहानी
मुंबई इंडियंस में मची हलचल: क्या हार्दिक पांड्या की चोट और टीम से दूरी है कोई बड़ा संकेत?
पाकिस्तान की धुरंधर को टक्कर देने की कोशिश नाकाम, मेरा ल्यारी के सिर्फ 22 टिकट बिके!
प्रतीक यादव का निधन: अखिलेश यादव के छोटे भाई का सफर, आखिरी मुलाकात और परिवार का गम