टी20 क्रिकेट का नया सुल्तान जब भी टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक की बात आती थी, तो जेहन में क्रिस गेल (30 गेंद) और एबी डिविलियर्स (31 गेंद) का नाम आता था। लेकिन अब यह रिकॉर्ड एक ऐसे खिलाड़ी के नाम है, जिसने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट की दुनिया को हैरान कर दिया है। हरियाणा की मिट्टी में जन्में साहिल चौहान ने महज 27 गेंदों में शतक ठोक यह साबित कर दिया कि टी20 में असंभव कुछ भी नहीं है।
साइप्रस के खिलाफ मचाई तबाही यह करिश्मा 17 जून 2024 को साइप्रस के एपिस्कोपी में देखने को मिला। साइप्रस ने एस्टोनिया के सामने 192 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। लग रहा था कि मैच कड़ा होगा, लेकिन क्रीज पर उतरते ही साहिल ने गेंदबाजों पर मिसाइल की तरह प्रहार शुरू कर दिए। महज 27 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने दुनिया के सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
41 गेंदों में नाबाद 144 रन साहिल की यह पारी सिर्फ शतक तक सीमित नहीं रही। वह अंत तक क्रीज पर डटे रहे और 41 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 144 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 18 छक्के और 6 चौके जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 351.21 का रहा, जो विपक्षी टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। नतीजा यह रहा कि एस्टोनिया ने 192 रनों का लक्ष्य महज 13 ओवर में ही हासिल कर लिया।
हरियाणा से एस्टोनिया का सफर साहिल चौहान की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। मूल रूप से हरियाणा के मनकपुर देवीलाल गांव के रहने वाले साहिल, काम के सिलसिले में एस्टोनिया गए थे। वहां अपने चाचा के रेस्टोरेंट में काम करते हुए उन्हें क्रिकेट की याद सताने लगी। गूगल पर सर्च कर उन्होंने वहां की स्थानीय क्रिकेट टीम ढूंढी और फिर से बल्ला थाम लिया। आज वही खिलाड़ी विश्व क्रिकेट में चर्चा का विषय बना हुआ है।
टी20 में सबसे तेज शतकों की सूची:
*Estonia s Sahil Chauhan has set a new record by scoring the fastest T20I century in just 27 balls. Additionally, he broke the record for the most sixes in a men s T20I innings, hitting 18 in his 41-ball innings.pic.twitter.com/eHTnClmmJx
— JISPORTS (@ImooJadeed) June 18, 2024
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: नतीजे घोषित, 85.20% छात्र सफल; ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
छोटे भाई प्रतीक के निधन से स्तब्ध अखिलेश यादव, कहा- बचपन से देखा था उन्हें, यह अपूरणीय क्षति
IPL 2026 प्लेऑफ की जंग: कौन सी टीमें रेस में सबसे आगे? आंकड़ों से समझें हर टीम का गणित
गर्मी में राहत का जुगाड़: इंदौर में निकली कूलर वाली बारात , ठंडी हवाओं के बीच जमकर थिरके बाराती
क्रूड ऑयल की कीमतों पर ट्रंप का बड़ा एक्शन प्लान, बोले- कीमतें घटाने के लिए जो करना पड़े, करेंगे
गुजरात में प्रशासनिक फेरबदल की बड़ी सुनामी: 72 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए कप्तान
सोना खरीदना होगा अब और भी महंगा: इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़कर सीधे 15% हुई
पैर की 3 उंगलियां गंवाईं, फिर वर्ल्ड कप में मचाई तबाही; 11 साल से अटूट है यह जादुई रिकॉर्ड
ट्रंप की चीन यात्रा से पहले बीजिंग ने खींची लक्ष्मण रेखा , इन 4 मुद्दों पर बोलने की मनाही
नाटो जैसा मिलिट्री ब्लॉक: तुर्की-कतर के जुड़ने से पाकिस्तान-सऊदी गठबंधन हुआ और घातक, क्या है भारत के लिए खतरा?