इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसे बड़े नाम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जिससे प्लेऑफ की रेस और भी रोमांचक हो गई है। शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए अब आठ टीमों के बीच कांटे की टक्कर है।
टॉप 3 टीमों का दबदबा अंक तालिका के ऊपरी पायदान पर तीन टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) 80.2% चांस के साथ सबसे आगे है। वहीं, गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 80.1% संभावना के साथ दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 80.0% चांस के साथ तीसरे स्थान पर जमी हुई है। इन तीनों टीमों का नेट रन रेट भी काफी मजबूत है।
पंजाब, चेन्नई और राजस्थान की स्थिति पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत शानदार की थी, लेकिन हालिया खराब फॉर्म के चलते उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें 62.5% पर सिमट गई हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने टूर्नामेंट में दमदार वापसी की है और उनके प्लेऑफ में पहुंचने के चांस 42.7% हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) 41.8% संभावना के साथ अभी भी दौड़ में मजबूती से बनी हुई है।
कोलकाता और दिल्ली के लिए करो या मरो की स्थिति कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लगातार चार जीत दर्ज कर जबरदस्त वापसी की है, लेकिन गणितीय रूप से उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना अभी केवल 11.6% है। उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे।
दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति सबसे नाजुक है। उनके पास सिर्फ 1.2% चांस बचा है। दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए न केवल अपने बचे हुए मैच जीतने होंगे, बल्कि उन्हें अन्य टीमों के नतीजों पर भी पूरी तरह निर्भर रहना होगा।
प्लेऑफ क्वालिफिकेशन गणित (संभावना):
*🚨 PLAYOFFS QUALIFICATION PROBABILITY OF THIS IPL 2026 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 12, 2026
GT - 80.2%.
RCB - 80.1%.
SRH - 80.0%.
PBKS - 62.5%.
CSK - 42.7%.
RR - 41.8%.
KKR - 11.6%.
DC - 1.2%. pic.twitter.com/ndB1CBocJc
क्या अक्षर पटेल ने जानबूझकर छोड़ा कैच? सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
अब भारत में ही होगा राफेल की MICA मिसाइलों का इलाज , फ्रांस के साथ ऐतिहासिक करार
210 रन बनाकर भी फिसली पंजाब किंग्स, बना IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
NEET UG 2026: परीक्षा रद्द, CBI जांच के बीच जानें क्या है एंटी-पेपर लीक कानून और दोषियों के लिए सजा का प्रावधान
मॉल में बनी वीडियो तो भड़की इन्फ्लुएंसर, युवक को सरेआम पीटते हुए वीडियो वायरल
10 रुपये का डायपर लीक नहीं होता, पर पेपर लीक हो जाता है : NEET विवाद पर खान सर का तीखा हमला
भोपाल की सड़क पर खड़ा ये मशीन वाला पेड़ क्या है? जानिए कैसे 25 पेड़ों के बराबर दे रहा ऑक्सीजन
NEET-UG 2026 पेपर लीक: हुलिया बदलकर छिप रहा था मुख्य आरोपी, नासिक से धरा गया
क्या चुनाव खत्म होते ही पैनिक का दौर शुरू? पीएम मोदी की 8 अपीलों पर छिड़ा सियासी संग्राम
लखनऊ पुलिस का सिपाही कांड : 12 पुलिसकर्मी नपे, ACP बदलीं; क्या है सुनील शुक्ला का सच?