अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित चीन दौरे से पहले बीजिंग ने कूटनीतिक मोर्चे पर आक्रामक रुख अपना लिया है। अमेरिका में स्थित चीनी दूतावास ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रंप प्रशासन के सामने चार रेड लाइन्स (लक्ष्मण रेखाएं) खींच दी हैं। बीजिंग ने साफ कर दिया है कि इन मुद्दों पर किसी भी तरह की बातचीत या हस्तक्षेप उसे स्वीकार्य नहीं होगा।
दोस्ती अपनी जगह, संप्रभुता सबसे ऊपर चीन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की निजी केमिस्ट्री और कूटनीतिक संबंध अपनी जगह हैं, लेकिन चीन के आंतरिक मामलों और उसकी संप्रभुता को चुनौती देना नो-गो एरिया है। बीजिंग ने अपने तेवरों से साफ कर दिया है कि वह व्यापारिक समझौतों की मेज पर अपनी नीतियों के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।
ये हैं वे 4 रेड लाइन्स , जिन पर टिकी है चीन की शर्त चीनी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ग्राफिक साझा कर चार प्रमुख बिंदुओं को नॉन-नेगोशिएबल (जिन पर मोल-भाव संभव नहीं) के तौर पर सूचीबद्ध किया है:
कूटनीति में चेतावनी का नया अंदाज ट्रंप की कार्यशैली अक्सर छोटे देशों को धमकाने या बड़े देशों के साथ दोस्ती के जरिए कूटनीतिक लाभ लेने की रही है। हालांकि, ईरान जैसे देशों द्वारा हालिया समय में ट्रंप का मजाक उड़ाने और अब चीन द्वारा यात्रा से पहले ही सीमाएं तय कर देने से यह स्पष्ट है कि वैश्विक मंच पर अमेरिका के लिए आगे की राह आसान नहीं है।
बीजिंग ने यह पोस्ट लिख कर ट्रंप को पहले ही आगाह कर दिया है कि उनकी यात्रा के दौरान डिनर और डील तो हो सकती है, लेकिन इन चार मुद्दों पर किसी भी तरह की बहस कूटनीतिक मर्यादा का उल्लंघन मानी जाएगी। अब देखना यह होगा कि ट्रंप प्रशासन बीजिंग की इस लक्ष्मण रेखा का जवाब किस तरह देता है।
The four red lines in #China-#US relations must not be challenged. #ChinaUSRelations #ChinaDiplomacy pic.twitter.com/4kmNeEWLGH
— Chinese Embassy in US (@ChineseEmbinUS) May 12, 2026
हरियाणा नगर निगम चुनाव: भाजपा की मजबूत पकड़, सीएम सैनी बोले- भारी अंतर से होगी जीत
IPL टिकट स्कैम का अलर्ट: सस्ते के लालच में न गंवाएं अपनी जमा-पूंजी
एलपीजी की टेंशन खत्म: कोयले से बनेगी गैस, मोदी सरकार ने 3 लाख करोड़ के निवेश को दी हरी झंडी
ब्रिक्स बैठक से पहले भारत की दो-टूक: ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हित सर्वोपरि
मीरपुर में मोहम्मद रिजवान की इज्जत का हुआ कचूमर, बांग्लादेशी खिलाड़ी ने मैदान पर उड़ाई धज्जियां
प्रतीक यादव का निधन: शरीर पर मिले निशान और मौत का रहस्य, क्या है पूरा मामला?
हंता वायरस का खौफ: क्या ये बनेगा अगला कोरोना? WHO ने दी बड़ी राहत, जानें क्या है हकीकत
समाजवादी परिवार को बड़ा झटका: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन
गुजरात टाइटंस का लैवेंडर अवतार: खिलाड़ियों की जर्सी के पीछे छिपा है ये भावुक संदेश
ट्रंप की चीन यात्रा से पहले बीजिंग ने खींची लक्ष्मण रेखा , इन 4 मुद्दों पर बोलने की मनाही