मीरपुर टेस्ट मैच में पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बीच विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। मैच के दौरान न केवल रिजवान का खेल फीका रहा, बल्कि उन्हें मैदान पर तीखी स्लेजिंग का भी सामना करना पड़ा।
लिटन दास ने की रिजवान की बेइज्जती
मैदान पर ड्रामा तब शुरू हुआ जब 38वें ओवर में बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास ने रिजवान पर तंज कसना शुरू किया। स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई बातचीत में लिटन दास को तैजुल इस्लाम से यह कहते हुए सुना गया कि रिजवान का पाकिस्तान में सम्मान पहले से ही बहुत खराब है।
लिटन ने तंज कसते हुए कहा, अगर यह (रिजवान) बड़े शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुआ, तो यह अपने देश वापस नहीं जा पाएगा। इसकी वहां पहले से ही बहुत खराब इज्जत है। यह बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
शर्मनाक तरीके से हुए आउट
ऐसा लगा मानो लिटन दास के मानसिक दबाव का असर रिजवान पर पड़ा। कुछ ही ओवरों बाद नाहिद राणा ने रिजवान को क्लीन बोल्ड कर दिया। रिजवान ने गेंद को छोड़ने की गलती की, लेकिन वह अंदर की ओर तेजी से आई और मिडिल स्टंप उखाड़ ले गई।
पहली पारी में 59 रन बनाने वाले रिजवान दूसरी पारी में केवल 15 रन ही बना सके। पाकिस्तान सुपर लीग में अपनी टीम की लगातार हार के बाद से ही रिजवान खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जो इस टेस्ट मैच में भी साफ नजर आई।
बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत
पाकिस्तान के लिए 268 रन का लक्ष्य पहाड़ जैसा साबित हुआ। बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी बिखर गई। तस्किन अहमद ने शुरुआत में झटके दिए, तो नाहिद राणा ने अपनी तेज गेंदबाजी से मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया।
अब्दुल्लाह फजल ने संघर्ष करते हुए 66 रन जरूर बनाए, लेकिन वह हार को टालने के लिए काफी नहीं थे। अंततः पूरी पाकिस्तानी टीम लक्ष्य से 104 रन दूर सिमट गई। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी घरेलू जमीन पर इतिहास रचते हुए पहली टेस्ट जीत दर्ज की है।
ILitton to Taijul: Rizwan’s reputation is really bad back in Pakistan. If he gets out trying to hit a big shot, he won t even be able to set foot back in the country-his reputation is that bad! 🤣☠️
— ᴿʸᴬᴺ ᴿᴬᴴᴹᴬᴺ🇧🇩 (@oiiii_butch) May 12, 2026
LOL Litton Das is trolling the hell out of Rizwan🤣🤣.#BanvsPak pic.twitter.com/aiwMUzpGPo
पीएम मोदी की अपील बनाम IPL का डीजल का खेल : क्या क्रिकेट के ग्लैमर पर भारी पड़ रहा है ईंधन का संकट?
कुवैत की संप्रभुता को चुनौती: बूबियन आईलैंड पर ईरान के IRGC का ग्राउंड ऑपरेशन
CBI चीफ का चयन: राहुल गांधी का PM को तीखा पत्र, कहा- मैं रबर स्टाम्प नहीं
नासिक प्रेस से सीकर के हॉस्टल तक: NEET पेपर लीक का गेम , कैसे 30 हजार से 28 लाख में बिका भविष्य?
NEET पेपर लीक पर भड़के आनंद कुमार, चीन के गाओकाओ मॉडल को भारत में लागू करने की मांग
हिमंत बिस्वा सरमा 2.0: असम में फिर सरमा राज , शपथ से पहले नमन की खास वजह
क्या आपकी कॉलेज की किताब AI ने लिखी है? ChatGPT की एक गलती ने खोली लेखकों की पोल
जम्मू-कश्मीर में शराब का हाई-वोल्टेज खेल: बयानों की सियासत और 1.90 लाख बोतलों की हकीकत
गोंडा कुश्ती विवाद: विनेश फोगाट का आरोप- खेलने नहीं दिया गया , बृजभूषण के साथ शुरू हुआ शायरी का युद्ध
शर्म नहीं आती? : सलमान आगा की हेकड़ी निकली खोखली, बांग्लादेश ने दी ऐतिहासिक मात