कॉलेज की मोटी-मोटी किताबें जिन्हें हम ज्ञान का भंडार मानते हैं, क्या वे अब केवल कॉपी-पेस्ट का नतीजा रह गई हैं? सोशल मीडिया पर एक कॉलेज टेक्स्टबुक की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें छपी सामग्री ने शिक्षा जगत में हड़कंप मचा दिया है।
किताब में छपा ChatGPT का जवाब वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि किताब के एक पैराग्राफ के अंत में लेखक ने बिना सोचे-समझे AI चैटबॉट (ChatGPT) का पूरा जवाब छाप दिया। इसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है, If you want, I can also explain columns, primary keys, or other DBMS topics. यह लाइन अक्सर AI तब लिखता है जब वह किसी यूजर को जवाब दे रहा होता है। लेखक ने AI से कंटेंट लिखवाया और उसे बिना एडिट किए प्रिंट करवा दिया।
महंगी फीस और घटती गुणवत्ता पर गुस्सा छात्रों का गुस्सा इस बात पर फूट रहा है कि वे लाखों रुपये की फीस भर रहे हैं, और बदले में उन्हें बिना किसी मानवीय संपादन (editing) वाला AI कंटेंट दिया जा रहा है। एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा, अगर 300 डॉलर देकर ऐसी ही किताबें खरीदनी हैं, तो छात्र खुद ही ChatGPT से क्यों न पढ़ लें?
इंटरनेट पर छिड़ी बहस सोशल मीडिया पर अब एक नई बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि लेखकों को रिसर्च के लिए AI का उपयोग करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन उसे बिना जांचे सीधे पब्लिश कर देना पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। जानकारों का कहना है कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ सकता है।
इंसानी समझ का विकल्प नहीं है AI शिक्षकों और विशेषज्ञों का मानना है कि AI एक बेहतरीन सहायक हो सकता है, लेकिन यह इंसानी समझ और जिम्मेदारी की जगह कभी नहीं ले सकता। यदि किताबों में ही ऐसी गलतियां होंगी, तो छात्रों का भरोसा शिक्षा व्यवस्था से उठ जाएगा।
बदलते दौर की नई चुनौती यह घटना केवल एक हंसी का पात्र नहीं है, बल्कि डिजिटल युग में शिक्षा के सामने एक बड़ी चुनौती है। लेखक अब AI पर इतने निर्भर हो गए हैं कि वे यह भी नहीं देख रहे कि किताब पाठकों के लिए तैयार की जा रही है या केवल पन्नों की खानापूर्ति की जा रही है।
शिक्षा के क्षेत्र में यह आलस आने वाले समय में गंभीर हो सकता है। फिलहाल, इस वायरल फोटो पर मीम्स का दौर जारी है और लोग व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
Imagine paying $300 for a college textbook and there’s a fucking ChatGPT prompt response in there pic.twitter.com/Vz0jhTpDYk
— barbarism critic (@barbarismcrit) May 11, 2026
पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील पर मचा घमासान, 3.5 करोड़ लोगों की रोजी-रोटी पर संकट!
सरदार गौरव रत्न से सम्मानित हुए पीएम मोदी, देशवासियों से की मितव्ययिता और स्वदेशी की अपील
कमेंट्री बॉक्स में बवाल: क्रुणाल पांड्या पर बद्रीनाथ की विवादित टिप्पणी, फिर दी सफाई
बैन की बेड़ियों को तोड़ गोंडा पहुंचीं विनेश फोगाट; रेसलिंग फेडरेशन के फैसले को बताया अवैध
आईपीएल फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, इन दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी पर फंसा पेंच
मैसूर का मिरर वॉल प्रयोग फेल: शीशे के सामने भी नहीं सुधरे लोग, एक थप्पड़ ने सिखाया सबक
12 मई 2026: दुनिया भर में मौसम का रौद्र रूप , कहीं ओले तो कहीं बाढ़ का कहर
क्या क्रुणाल पंड्या के दिल में अब भी है हार्दिक के लिए जगह? पोलार्ड के बहाने छलका दर्द!
50 साल पुराना जापान संकट: मोदी की अपील के बीच बीजेपी ने क्यों दी ये ऐतिहासिक मिसाल?
ट्रंप की चेतावनी: ईरान के कट्टरपंथी घुटने टेकेंगे, समझौता होने तक नहीं रुकूंगा