भारत में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाना एक बड़ी चुनौती है। अक्सर दीवारों पर यहां पेशाब करना मना है लिखने के बावजूद लोग उसे ही निशाना बनाते हैं। इसी आदत से निपटने के लिए कर्नाटक के मैसूर नगर निगम ने एक बेहद अनोखा और मनोवैज्ञानिक प्रयोग किया, लेकिन यह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका।
क्या था मिरर वॉल प्रोजेक्ट? मैसूर के सेंट्रल बस स्टैंड के पास एक लंबी दीवार ओपन टॉयलेट बन चुकी थी। तमाम चेतावनियों और जुर्माने के बाद भी जब लोग नहीं माने, तो निगम ने 80 मीटर लंबी दीवार पर स्टील के चमकदार शीशे लगवा दिए। इसके साथ ही रात के लिए LED लाइट्स भी लगाई गईं ताकि पेशाब करने वाले को अपना चेहरा खुद दिखाई दे और वह शर्मिंदगी महसूस करे।
शुरुआती तारीफ और उम्मीदें जब यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ, तो सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हुई। इसे स्वच्छ भारत अभियान का सबसे स्मार्ट और मनोवैज्ञानिक तरीका माना गया। लोग सुझाव देने लगे कि इसी तकनीक को दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में भी लागू किया जाना चाहिए।
एक हफ्ते में ही टूटा घमंड दुर्भाग्य से, यह जुगाड़ एक हफ्ते भी नहीं टिक सका। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स बेखौफ होकर उसी शीशे वाली दीवार के सामने पेशाब करता नजर आया। उसे न तो अपना चेहरा दिखने की शर्म थी और न ही वहां से गुजर रहे राहगीरों का डर।
लातों के भूत को मिला करारा जवाब वीडियो में दिख रहा है कि जब मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उस शख्स की यह हरकत देखी, तो उन्होंने उसे तुरंत रोका। शर्मिंदगी के बजाय ढिठाई दिखा रहे उस शख्स को लोगों ने जमकर लताड़ा और एक जोरदार थप्पड़ भी रसीद कर दिया, जिसके बाद वह वहां से भाग निकला।
मानसिकता ही असली समस्या इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शहरों को स्वच्छ रखने के लिए केवल तकनीक या प्रशासन की कोशिशें काफी नहीं हैं। जब तक लोगों में सिविक सेंस (नागरिक बोध) नहीं होगा, तब तक कोई भी प्रोजेक्ट बेअसर साबित होगा। इंटरनेट यूजर्स का भी यही मानना है कि जब इंसान ने खुद ही अपनी शर्म खो दी हो, तो शीशा उसे भला क्या दिखा सकता है।
Mirrors installed on walls to prevent people from urinating in Mysuru.
— Deepak Bopanna (@dpkBopanna) May 6, 2026
It s crazy the things we need to do in India to enforce basic civic sense among adults. pic.twitter.com/48wSIa3LmY
साइबर एक्सपर्ट्स के लिए सुनहरा अवसर: I4C में 195 पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी
शुभेंदु सरकार का बड़ा दांव: बंगाल के नए मुख्य सचिव बने मनोज अग्रवाल, जानिए कौन हैं ये वरिष्ठ अधिकारी
कुदरत की अनूठी इंजीनियरिंग: आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वह पेड़, जो आंधियों से हारने के बजाय खुद को बदल गया
पाकिस्तान दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, 7 दिग्गज खिलाड़ी बाहर; जानें पूरी टीम
शादी बनी अखाड़ा: वरमाला के मंच पर दूल्हा-दुल्हन के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल
सर्जिकल स्ट्राइक एक्सपर्ट डॉ. इंद्रनील खान: कैसे एक डॉक्टर ने ढहाया टीएमसी का 25 साल पुराना अभेद्य किला ?
पंजाब की सियासत में भूचाल: CM भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने थामा BJP का दामन
सोने की खरीद टालने की PM मोदी की अपील: क्या राष्ट्रहित में मुनाफे से समझौता करने को तैयार हैं सर्राफा कारोबारी?
शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बक्सर के विक्की मौर्य की गिरफ्तारी: मुंबई जाने की बात कहकर घर से क्यों निकला था आरोपी?
क्या आने वाला है कोई बड़ा आर्थिक संकट? पीएम मोदी की 24 घंटे में दूसरी बार तेल बचाने की अपील