रायपुर: क्रिकेट जगत में पंड्या बंधुओं की जोड़ी एक समय प्रेरणा का प्रतीक थी, लेकिन पिछले कुछ समय से हार्दिक और क्रुणाल के बीच दूरियों की खबरें सुर्खियों में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच बातचीत बंद है। इस बीच, 10 मई की रात क्रुणाल पंड्या ने कुछ ऐसा कहा, जिसने प्रशंसकों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्रुणाल पंड्या भावुक नजर आए। उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ बिताए अपने छह साल के सफर को याद करते हुए कीरोन पोलार्ड को अपना बड़ा भाई बताया।
क्रुणाल ने कहा, पोलार्ड मेरे बड़े भाई हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। वह न केवल महान खिलाड़ी हैं, बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं। जैसा कि कहा जाता है, एक अच्छे इंसान को कोई नीचे नहीं गिरा सकता। अपने सगे भाई का नाम लिए बिना पोलार्ड को बड़ा भाई कहना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
भले ही क्रुणाल पंड्या को भारत के लिए खेले हुए लंबा समय बीत गया हो, लेकिन 35 साल की उम्र में भी उनमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की भूख साफ दिखती है। क्रुणाल ने अपना आखिरी मैच जुलाई 2021 में खेला था।
उनका घरेलू रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली है। लिस्ट-ए क्रिकेट में 38.47 के औसत से 3,001 रन और 118 विकेट उनके बेहतरीन ऑलराउंडर होने का सबूत हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने बड़ौदा के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित किया है कि उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है।
आईपीएल के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स का सफर समाप्त हो चुका है। हालिया मैच में आरसीबी के खिलाफ मुंबई की टीम 166 रन ही बना सकी। हालांकि, क्रुणाल ने संघर्ष करते हुए 46 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी (23 रन देकर 4 विकेट) के सामने मुंबई के बल्लेबाज बेबस नजर आए। जहां आरसीबी पॉइंट्स टेबल में मजबूती से टॉप पर बनी हुई है, वहीं मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन निराशाजनक साबित हुआ है।
*Bonds that are 𝗲𝘁𝗲𝗿𝗻𝗮𝗹 ❤️🫂💙
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
🎥 Heartwarming words from Krunal Pandya that hit you right in the feels as he remembers his time at @mipaltan 🫶#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvMI | @krunalpandya24 | @RCBTweets pic.twitter.com/ifNpKSRnU3
सुवेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, पहले ही दिन लिए 6 बड़े फैसले
मिडिल ईस्ट संकट: वर्क फ्रॉम होम ही नहीं, ये 3 गेम-चेंजर प्रोजेक्ट्स मिटाएंगे भारत की ईंधन चिंता
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का चमत्कारी धमाका, प्लेऑफ की रेस में मची खलबली
असम में हिमंता 2.0 : सरमा ने लगातार दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, रचा नया इतिहास
मैदान पर अश्लील हरकत पड़ी भारी, RCB के टिम डेविड पर BCCI का बड़ा एक्शन
रिक्शा चालक की सबसे प्यारी सवारी : बेजुबानों के लिए बनी उम्मीद की किरण
IPL 2026: धोनी की वापसी का प्लान तैयार, ऑरेंज कैप और प्लेऑफ को लेकर बड़ी भविष्यवाणी
सीएम विजय का मास्टरस्ट्रोक: तमिलनाडु में 717 शराब की दुकानें बंद करने का आदेश
दिल्ली में अब टोल पर नहीं रुकेगी गाड़ी: पहले बैरियर-फ्री टोल प्लाजा का उद्घाटन
शपथ से पहले शक्तिपीठ में शक्ति प्रदर्शन: कामाख्या मंदिर में जुटे भाजपा के दिग्गज, सीएम सरमा ने मांगा आशीर्वाद