असम में आज राजनीतिक इतिहास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। हिमंता बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री पद के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण से पहले गुवाहाटी भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं और देश भर से आए मुख्यमंत्रियों ने मां कामाख्या के दरबार में हाजिरी लगाई।
कामाख्या मंदिर में दिग्गजों का जमावड़ा शपथ ग्रहण के भव्य आयोजन से पूर्व भाजपा के कई बड़े नेताओं ने शक्तिपीठ पहुंचकर दर्शन किए। इन नेताओं में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के सीएम नायब सैनी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रमुख रहे।
इनके अलावा भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी भी मंदिर परिसर में नजर आए। सभी नेताओं ने राज्य में एनडीए की प्रचंड जीत के लिए आभार व्यक्त किया।
हिमंता बिस्वा सरमा ने की सुख-समृद्धि की कामना भावी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सुबह मां कामाख्या का आशीर्वाद लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव का आशीर्वाद असम के लोगों के जीवन को रोशन करे। उनके आशीर्वाद से असम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। सरमा आज से राज्य में एनडीए सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू करने जा रहे हैं।
विकसित भारत का संकल्प दोहराया मंदिर दर्शन के बाद नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के मिशन विकसित भारत 2047 पर जोर दिया। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि उन्होंने प्रार्थना की है कि पीएम मोदी का विकसित भारत का संकल्प जल्द पूरा हो। वहीं, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इसे मां का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि भाजपा की यह जीत असम के लोगों का विश्वास है।
आज का कार्यक्रम: शपथ और भविष्य की राह असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 102 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिसमें भाजपा को अकेले 82 सीटें मिली हैं। खानापारा में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
हिमंता बिस्वा सरमा के साथ आज कुल चार अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें भाजपा के दो और सहयोगी दलों (एजीपी और बीपीएफ) के एक-एक प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार रात ही गुवाहाटी पहुंच चुके थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
#WATCH | Assam: BJP President Nitin Nabin offers prayers at the Maa Kamakhya Temple in Guwahati. pic.twitter.com/dG1afyDETV
— ANI (@ANI) May 12, 2026
अनिल कपूर की छुपी रुस्तम बहन: लाइमलाइट से दूर, पर फिल्म जगत में रसूखदार है इनका परिवार
क्या मिल गया भारत को अगला हार्दिक पांड्या? माधव तिवारी की तूफानी पारी ने दिल्ली को दिलाई रोमांचक जीत
झारखंड के सरकारी अस्पतालों में बदलेगी तस्वीर: बच्चों के लिए खुलेंगे स्पेशल बेबी वार्ड और बढ़ेंगी ICU सुविधाएं
बैन की बेड़ियों को तोड़ गोंडा पहुंचीं विनेश फोगाट; रेसलिंग फेडरेशन के फैसले को बताया अवैध
मिडिल ईस्ट संकट: वर्क फ्रॉम होम ही नहीं, ये 3 गेम-चेंजर प्रोजेक्ट्स मिटाएंगे भारत की ईंधन चिंता
कुत्ते की मौत पर सरेआम इंसाफ : महिला ने पुलिस थाने के बाहर गार्ड को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल
दिल्ली के UER-2 पर अब बिना रुके कटेगा टोल, नई MLFF तकनीक से सफर होगा रफ्तार भरा
बाजार की भारी बिकवाली के बीच ONGC और Oil India की रॉकेट चाल, जानें क्या है वजह?
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में सीबीआई की बड़ी रेड: 13 लाख की रिश्वत बरामद, हड़कंप
शपथ से पहले शक्तिपीठ में शक्ति प्रदर्शन: कामाख्या मंदिर में जुटे भाजपा के दिग्गज, सीएम सरमा ने मांगा आशीर्वाद