दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छिड़ दी है। एक आवारा कुत्ते की कथित हत्या से नाराज महिला ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए एक सिक्योरिटी गार्ड की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना सीधे दिल्ली पुलिस के थाने के बाहर घटी।
वायरल वीडियो में जसमीत कौर नाम की महिला, सिक्योरिटी गार्ड विनोद पासवान को लगातार थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही है। वह गार्ड पर चिल्लाते हुए पूछ रही है कि उसने कुत्ते को क्यों मारा। गुस्से में आगबबूला महिला ने अपनी चप्पल निकालकर गार्ड पर हमला कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन वे मूकदर्शक बने रहे।
आरोप है कि गार्ड विनोद पासवान ने एक आवारा कुत्ते को लोहे की रॉड से इतनी बुरी तरह मारा कि उसकी मौत हो गई। महिला का कहना है कि यह क्रूरता है।
हालांकि, इस मामले का दूसरा पक्ष भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वर्ग का दावा है कि उसी कुत्ते ने इलाके में करीब आठ लोगों को काटा था। घटना के वक्त कुत्ता एक बच्चे पर हमला करने ही वाला था, जिसे बचाने के लिए गार्ड ने अपनी सुरक्षा में डंडे का इस्तेमाल किया था।
इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट दो गुटों में बंट गया है। एक वर्ग महिला के साहस की तारीफ कर रहा है कि उन्होंने जानवरों के प्रति हुई क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाई। वहीं, दूसरा वर्ग महिला द्वारा कानून हाथ में लेने और एक श्रमिक पर इस तरह हिंसक होने की कड़ी आलोचना कर रहा है। लोगों का कहना है कि अगर गार्ड ने अपराध किया था, तो सजा देना पुलिस का काम था, न कि किसी आम नागरिक का।
फिलहाल, दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। कुत्ते की मौत को लेकर शिकायत दर्ज की गई है, जिसके आधार पर गार्ड की भूमिका की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ, गार्ड के साथ मारपीट करने के मामले में महिला के खिलाफ भी शिकायत दर्ज होने की सूचना है। पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की असल वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सके।
🚨Humanity-Less Delhi : When a Dog is More Valuable Than a Poor Man
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) May 10, 2026
A video is circulating showing a woman beating a poor security guard in broad daylight, right outside a police chowki in Kirti Nagar, Delhi.
The guard, son of a poor mother, was allegedly involved in an… pic.twitter.com/VcsqYZBe5m
दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) का महामंथन: बदलती वैश्विक बिसात और भारत की अग्निपरीक्षा
क्या आने वाला है कोई बड़ा आर्थिक संकट? पीएम मोदी की 24 घंटे में दूसरी बार तेल बचाने की अपील
अनिल कपूर की छुपी रुस्तम बहन: लाइमलाइट से दूर, पर फिल्म जगत में रसूखदार है इनका परिवार
पाकिस्तान दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, 7 दिग्गज खिलाड़ी बाहर; जानें पूरी टीम
घबराएं नहीं, हर हलचल पर पैनी नजर : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राजनाथ सिंह की जनता से बड़ी अपील
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में सीबीआई की बड़ी रेड: 13 लाख की रिश्वत बरामद, हड़कंप
देश के लिए सबसे बड़ा संकट भाजपा : PM मोदी की अपील पर अखिलेश और खरगे का तीखा हमला
जगन्नाथ पुरी में दिखा कुदरत का करिश्मा: आसमान से समंदर तक उतरी हाथी की सूंड , वीडियो वायरल
सचिन तेंदुलकर भी रह गए दंग: गांव के बच्चों के देसी जुगाड़ ने रुकने पर मजबूर की मास्टर ब्लास्टर की कार
सुवेंदु का ऑपरेशन क्लीन : बंगाल में सिंडिकेट राज और अवैध खनन पर CM की सीधी सर्जिकल स्ट्राइक