अनोखी गाड़ी देख ठिठके सचिन भारत के गांवों में छिपी प्रतिभा अक्सर दुनिया को चौंका देती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला जब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एक ग्रामीण इलाके से गुजर रहे थे। सड़क पर बच्चों की एक अनोखी देसी कार देख सचिन ने अपनी गाड़ी रुकवाई और उन्हें खुद इस प्रतिभा का वीडियो बनाने का लोभ संवरण नहीं हुआ।
कबाड़ से तैयार की शानदार सवारी यह कोई शोरूम से खरीदी गई लग्जरी कार नहीं थी, बल्कि बच्चों की कल्पना और मेहनत का परिणाम थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि लकड़ी की संरचना और दो पहियों के सहारे बच्चों ने इसे तैयार किया था। एक बच्चा उस पर सवार था और दूसरा उसे धक्का देकर आगे बढ़ा रहा था। यह देसी इंजीनियरिंग देखकर हर कोई चकित रह गया।
मौका मिले तो टैलेंट कमाल कर दे सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया। उन्होंने लिखा कि यह कार किसी शोरूम से नहीं, बल्कि बच्चों की कल्पना शक्ति से पैदा हुई है। सचिन ने सराहना करते हुए कहा, यही असली टैलेंट है, जिसे सही परिस्थितियों का इंतजार नहीं करना पड़ता। यह अपना रास्ता खुद ढूंढ लेता है। बस एक मौका मिलने की देरी है।
सोशल मीडिया पर छाई बच्चों की प्रतिभा सचिन का यह पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। लोग बच्चों के इस इनोवेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इसे ही असली भारतीय जुगाड़ और इनोवेशन कहते हैं। वहीं, कई लोगों ने कमेंट किया कि यदि इन बच्चों को सही संसाधन और अवसर मिल जाएं, तो ये भविष्य के बेहतरीन इंजीनियर साबित हो सकते हैं।
यह वीडियो न केवल लोगों का मनोरंजन कर रहा है, बल्कि यह संदेश भी दे रहा है कि सीमित संसाधनों में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
Driving through one of the many hidden corners of India, we stopped to check out a ‘car’ that didn’t come from a showroom, but from sheer imagination.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 11, 2026
This is the kind of talent that doesn’t wait for perfect conditions, it finds a way to roll anyway. Bas mauka milna chahiye! pic.twitter.com/6QMlnwvyzx
ईंधन का संकट नहीं, घबराकर खरीदारी न करें: सरकार का नागरिकों को साफ संदेश
गाजियाबाद में स्कूटी हटाने को लेकर मामूली विवाद, 15 दबंगों ने घर में घुसकर युवक को पीटा
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का चमत्कारी धमाका, प्लेऑफ की रेस में मची खलबली
IPL 2026: अर्शदीप सिंह का पहाड़ी रोमांस वायरल, धर्मशाला की गलियों में गर्लफ्रेंड के साथ दिखे तेज गेंदबाज
गाजियाबाद-दिल्ली सफर करने वालों की बढ़ेगी मुश्किल: जून 2026 तक NH-09 पर रहेगा ट्रैफिक का भारी दबाव
टिम डेविड पर गिरी IPL की गाज: अश्लील इशारा करना पड़ा भारी, कटा तगड़ा चालान
क्या मुंबई का साथ छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या? CSK के CEO से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
युद्ध का साया: PM मोदी ने देशवासियों से की अपील, पेट्रोल-डीजल बचाएं और फिलहाल सोने की खरीदारी टाल दें
क्या आपकी कॉलेज की किताब AI ने लिखी है? ChatGPT की एक गलती ने खोली लेखकों की पोल
शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बक्सर के विक्की मौर्य की गिरफ्तारी: मुंबई जाने की बात कहकर घर से क्यों निकला था आरोपी?