गाजियाबाद: चिपियाना बुजुर्ग के राम-श्याम गार्डन कॉलोनी में एक मामूली सी बात पर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। स्कूटी निकालने के लिए रास्ता न मिलने पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि 14-15 दबंगों ने एक युवक को उसके घर के बाहर घेरकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। पीड़ित पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती है।
स्कूटी टच होने पर शुरू हुआ बवाल पीड़ित अवधेश कुमार अपनी भांजी और बेटी को स्कूटी से छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में कुछ युवक खड़े थे, जो हॉर्न देने के बाद भी नहीं हटे। जैसे-तैसे स्कूटी निकालने के दौरान वह युवकों से हल्की टच हो गई। अवधेश ने माफी भी मांगी, लेकिन दबंगों ने माफी को अनसुना कर उनके और साथ मौजूद बच्चों पर हमला कर दिया।
वीडियो बनाने पर मिली जिंदा गाड़ने की धमकी घर भागने के बावजूद हमलावर नहीं रुके। थोड़ी देर बाद 14-15 लोग लाठी-डंडे लेकर अवधेश के घर पहुंच गए। दबंगों ने सरेआम पीटना शुरू कर दिया। जब पड़ोस के एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाना चाहा, तो हमलावरों ने उसे जान से मारने और जिंदा गाड़ देने की धमकी दी।
पुलिस पर लगा FIR न करने और आरोपियों को बचाने का आरोप पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मुख्य आरोपी आकाश शर्मा के प्रभाव में काम कर रही है। परिवार के अनुसार, पुलिस ने FIR दर्ज करने के बजाय मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। बाद में केवल एनसीआर (NCR) दर्ज की गई, जिसमें हमलावरों की संख्या 15 के बजाय घटाकर सिर्फ 3 कर दी गई।
क्या है पुलिस का पक्ष? इस गंभीर मामले पर विसरख थाना के एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हुई है और दोनों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। वहीं, पीड़ित परिवार का दावा है कि पुलिस ने घटना का वीडियो तक देखना जरूरी नहीं समझा और निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है। फिलहाल पीड़ित का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
*गाजियाबाद के चिपियाना बुजुर्ग से दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। राम-श्याम गार्डन कॉलोनी के अवधेश कुमार को 14-15 गुंडों ने घर के बाहर बुरी तरह पीटा। विवाद स्कूटी निकालने के लिए रास्ता न देने से शुरू हुई जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गई।@noidapolice कृपया संज्ञान लें। pic.twitter.com/UmsktSIx4u
— Ajay Sah (@AjaySah_IIMC) May 12, 2026
SBI ATM में अब कैश नहीं हेयरकट मिलता है! वीडियो वायरल होते ही लोग बोले- ये है असली जुगाड़
दिल्ली में अब टोल पर नहीं रुकेगी गाड़ी: पहले बैरियर-फ्री टोल प्लाजा का उद्घाटन
मैसूर का मिरर वॉल प्रयोग फेल: शीशे के सामने भी नहीं सुधरे लोग, एक थप्पड़ ने सिखाया सबक
क्या आने वाला है कोई बड़ा आर्थिक संकट? पीएम मोदी की 24 घंटे में दूसरी बार तेल बचाने की अपील
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: डिजिलॉकर का बड़ा संकेत, जल्द जारी हो सकते हैं नतीजे
ड्रिंक एंड ड्राइव पर लखनऊ में सर्जिकल स्ट्राइक : दो रातों में 2,654 लोग धराए, लगा 2.65 करोड़ का जुर्माना
शादी का स्टेज बना अखाड़ा: वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन में हुई जमकर हाथापाई
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या: आरोपी राज सिंह की मां का बड़ा दावा- मेरा बेटा निर्दोष, मेरे पास सबूत
PM मोदी को देशविरोधी कहकर फंसे सपा सांसद, मचा सियासी बवाल
टॉप 10 न्यूज़: ईरान-ट्रंप विवाद से मुंबई इंडियंस की विदाई तक, आज की 10 बड़ी खबरें