केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म होने को है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संबंध में मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT द्वारा संचालित डिजिलॉकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है।
बिना APAAR ID के भी देख सकेंगे रिजल्ट डिजिलॉकर ने स्पष्ट किया है कि छात्र बिना APAAR ID के भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के रिजल्ट घोषित कर सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी डिटेल्स तैयार रखें। डिजिलॉकर के इस संकेत के बाद अब रिजल्ट जारी होने की औपचारिक घोषणा किसी भी पल हो सकती है।
डिजिलॉकर पर रिजल्ट कैसे चेक करें?
उमंग ऐप से भी देख सकते हैं परिणाम यदि आप डिजिलॉकर का उपयोग नहीं करना चाहते, तो उमंग (UMANG) ऐप का विकल्प भी उपलब्ध है। ऐप में Service सेक्शन में जाकर CBSE चुनें, अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स के जरिए लॉगिन करें और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
मूल्यांकन में बड़ा बदलाव: OMS सिस्टम का प्रयोग इस साल सीबीएसई ने मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़ा तकनीकी बदलाव किया है। पहली बार 12वीं की कॉपियों को ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OMS) सिस्टम के जरिए चेक किया गया है।
इस नई तकनीक की वजह से मूल्यांकन का काम काफी तेजी से पूरा हुआ है। जो प्रक्रिया पहले पूरी करने में करीब 12 दिन का समय लेती थी, वह इस बार मात्र 9 दिनों में संपन्न हो गई है। डिजिटल मूल्यांकन के कारण न केवल समय की बचत हुई है, बल्कि अंकों को ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया भी अधिक सटीक हो गई है।
📢 CBSE Class XII Results 2026 Coming Soon on DigiLocker!
— DigiLocker (@digilocker_ind) May 11, 2026
Students without an APAAR ID can easily create their DigiLocker account before result day by following a few simple steps.
🔹 Visit: https://t.co/VNwLnmcQlL
🔹 Click on “Get Started”
🔹 Enter your details and Access Code… pic.twitter.com/3Kktj8lfDJ
सचिन तेंदुलकर भी रह गए दंग: गांव के बच्चों के देसी जुगाड़ ने रुकने पर मजबूर की मास्टर ब्लास्टर की कार
पीए मर्डर मिस्ट्री: मजार पर चादर, अयोध्या में दर्शन... फिर कोलकाता में कत्ल कैसे? मां का चौंकाने वाला दावा
पटना का अनोखा एटीएम: मशीन की जगह चल रही कैंची, लोग बाल कटवाने को मजबूर!
50 साल पुराना जापान संकट: मोदी की अपील के बीच बीजेपी ने क्यों दी ये ऐतिहासिक मिसाल?
फिल्म रिलीज से पहले महाकाल की शरण में तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में शामिल होकर महसूस की दिव्य ऊर्जा
पीएम मोदी की दो टूक अपील: पेट्रोल-डीजल बचाएं, सोना खरीदने से बचें और वर्क फ्रॉम होम अपनाएं
PM मोदी को देशविरोधी कहकर फंसे सपा सांसद, मचा सियासी बवाल
राजगढ़: पेट्रोल पंप पर भीषण आग से दहला पचोर, 12 लोग झुलसे, टैंकर-बाइकों का हुआ ये हाल
सीट बेल्ट न पहनने पर फंसे इरफान खान: ट्रैफिक पुलिस के अजीब सवालों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
61 गेंदों का सूखा खत्म: IPL 2026 में अक्षर पटेल का तूफानी कमबैक