पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और आत्मनिर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपीलों के बीच, भारतीय जनता पार्टी ने 1973 के जापान के तेल संकट का उदाहरण पेश किया है। बीजेपी का कहना है कि दूरदर्शी नेतृत्व का अर्थ संकट आने का इंतजार करना नहीं, बल्कि देश को उसके लिए पहले से तैयार करना है।
1973: जब दुनिया में मचा था हाहाकार साल 1973 में इजरायल और अरब देशों के बीच योम किप्पूर युद्ध छिड़ा था। अरब देशों ने इजरायल का समर्थन करने वाले मुल्कों पर तेल के निर्यात पर रोक लगा दी। नतीजा यह हुआ कि वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें रातों-रात चार गुना तक बढ़ गईं। यह इतिहास का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट माना जाता है।
जापान क्यों था सबसे ज्यादा परेशान? उस समय जापान अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए 70 फीसदी से अधिक कच्चे तेल का आयात करता था। अरब देशों द्वारा तेल आपूर्ति ठप किए जाने से जापान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। उद्योगों के पहिये थम गए और देश में पेट्रोल और रोजमर्रा की चीजों के लिए हाहाकार मच गया। लोग दुकानों से सामान की जमाखोरी करने लगे थे।
संकट ने बदल दी जापान की तस्वीर इस भयानक संकट ने जापान को अपनी अर्थव्यवस्था को पूरी तरह पुनर्गठित करने पर मजबूर कर दिया। जापान ने इसके बाद दो बड़े कदम उठाए:
मोदी सरकार ने क्यों दी ये मिसाल? बीजेपी का स्पष्ट संदेश है कि आज बदलती वैश्विक परिस्थितियों और अनिश्चितता के दौर में भारत को भी उसी तरह की दूरदर्शिता दिखाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी की अपील, जिसमें संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग और विदेशी आयात पर निर्भरता घटाने पर जोर दिया गया है, उसी ऐतिहासिक सबक का हिस्सा है जिसे जापान ने आधी सदी पहले अपनाया था।
बीजेपी के अनुसार, नेतृत्व वही है जो आने वाले कल की चुनौतियों को आज ही भांप ले और राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाकर सुरक्षित करे।
Leadership is not about waiting for a crisis to arrive. It’s about preparing the nation before it does.
— BJP (@BJP4India) May 11, 2026
At a time of global uncertainty, PM Modi appealed to citizens to reduce unnecessary dependence on foreign imports and use resources responsibly.
Yet, some people are busy… pic.twitter.com/kw2Mz9VjXx
साइबर एक्सपर्ट्स के लिए सुनहरा अवसर: I4C में 195 पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी
हार्दिक पांड्या के अनफॉलो कांड से मची खलबली, क्या मुंबई इंडियंस के खेमे में सब ठीक है?
अजमेर दरगाह की बड़ी देग में कूदा युवक, कर्मचारियों ने जमकर पीटा; वीडियो वायरल
पाकिस्तान दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, 7 दिग्गज खिलाड़ी बाहर; जानें पूरी टीम
50 साल पुराना जापान संकट: मोदी की अपील के बीच बीजेपी ने क्यों दी ये ऐतिहासिक मिसाल?
मैसूर का मिरर वॉल प्रयोग फेल: शीशे के सामने भी नहीं सुधरे लोग, एक थप्पड़ ने सिखाया सबक
दिल्ली कैपिटल्स का ऐतिहासिक धमाका: धर्मशाला में 211 रनों का पीछा कर रचा इतिहास
IPL 2026: क्या आपसी गुटबाजी ने डुबो दी मुंबई इंडियंस की नैया?
Uber डिलीवरी का खौफनाक सच: 20 हजार का पार्सल लेकर गायब हुआ ड्राइवर, फिर मांगी फिरौती
नियमों को ठेंगा? बीसीसीआई की कड़ी गाइडलाइंस के बीच गर्लफ्रेंड संग घूमते दिखे अर्शदीप सिंह