आज के दौर में ऑनलाइन डिलीवरी का भरोसा सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन एक ताजा घटना ने इस भरोसे की नींव हिला दी है। एक कारोबारी का 20 हजार रुपये मूल्य का पार्सल डिलीवरी पार्टनर की लालच और धोखाधड़ी की भेंट चढ़ गया।
क्या है पूरा मामला? यूसुफ उंजावाला नाम के एक कारोबारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने अपने स्टाफ के जरिए उबर (Uber) के माध्यम से एक जरूरी पार्सल भिजवाने के लिए बुकिंग की थी। वीराज नाम का ड्राइवर अपनी सुजुकी एक्सेस बाइक पर पार्सल लेकर रवाना हुआ, लेकिन मंजिल तक पहुंचने के बजाय उसने खेल कर दिया।
सामान बेचकर मांगी फिरौती कुछ देर बाद ड्राइवर ने ऐप पर बुकिंग को फेल (असफल) करार दे दिया और दावा किया कि उसने पार्सल किसी और को मात्र 2 हजार रुपये में बेच दिया है। हैरत की बात तो तब हुई जब उस ड्राइवर ने पार्सल वापस लौटाने के बदले कारोबारी से ही 2 हजार रुपये की रिश्वत (फिरौती) मांग ली।
सोशल मीडिया का फूटा गुस्सा कारोबारी ने ड्राइवर और अपने स्टाफ के बीच हुई व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए। इसे देखते ही इंटरनेट पर बवाल मच गया। यूजर्स ने इसे मामूली लापरवाही नहीं, बल्कि सीधे तौर पर चोरी करार दिया और उबर की सुरक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। लोगों का कहना है कि 20 हजार का सामान 2 हजार में बेचना ड्राइवर की आपराधिक मानसिकता को दर्शाता है।
उबर की चुप्पी पर उठे सवाल पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि उबर ने उन्हें कोई ठोस मदद नहीं दी। कंपनी की ओर से केवल रटी-रटाई प्रतिक्रिया मिली, जबकि जमीनी स्तर पर समाधान नदारद रहा। समय पर सामान न मिलने के कारण कारोबारी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।
पुलिस दखल के बाद हुई वापसी तमाम मशक्कत और पुलिस की मदद के बाद, करीब 28 घंटे के लंबे इंतजार के बाद पीड़ित को उनका पार्सल वापस मिल सका। इस घटना ने एक बार फिर ऐप-बेस्ड डिलीवरी सेवाओं की विश्वसनीयता और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब आम नागरिक ऐप कंपनियों से सख्त सुरक्षा मानकों की मांग कर रहे हैं।
My staff booked @Uber @Uber_India for material delivery. Invoice value ₹19,411.
— Yusuf Unjhawala 🇮🇳 (@YusufDFI) May 8, 2026
The driver “failed” the booking and said he sold the materiel to someone else for ₹2,000. Then demanded we pay him that amount to return the material. Screenshot of booking and his WhatsApp chat… pic.twitter.com/FrZpfiTxI6
IPL 2026: अर्शदीप सिंह का पहाड़ी रोमांस वायरल, धर्मशाला की गलियों में गर्लफ्रेंड के साथ दिखे तेज गेंदबाज
पाकिस्तान दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, 7 दिग्गज खिलाड़ी बाहर; जानें पूरी टीम
असम में हिमंत 2.0 का शंखनाद: लगातार दूसरी बार सीएम बने सरमा, गुवाहाटी में दिखा NDA का शक्ति प्रदर्शन
शपथ से पहले शक्तिपीठ में शक्ति प्रदर्शन: कामाख्या मंदिर में जुटे भाजपा के दिग्गज, सीएम सरमा ने मांगा आशीर्वाद
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी: सपा सांसद के बिगड़े बोल, बीजेपी ने अखिलेश यादव को घेरा
ईंधन का संकट नहीं, घबराकर खरीदारी न करें: सरकार का नागरिकों को साफ संदेश
हालात सामान्य होने तक सोना न खरीदें : पीएम मोदी की अपील से धड़ाम हुआ सोने का भाव
भुवनेश्वर का जादुई छक्का और RCB की खिताबी जीत का कनेक्शन, क्या 10 साल पुराना इतिहास दोहराएगी बेंगलुरु?
शुभेंदु का एक्शन मोड : पहली कैबिनेट मीटिंग में ममता सरकार के 6 फैसलों को पलटा, BSF को मिलेगी जमीन
ईंधन बचाएं, देश बचाएं : पीएम मोदी की भारतीयों से दो टूक अपील, जानें क्यों दी यह सलाह