लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर तीखी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। महोबा में समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं।
मर्यादा की हदें पार सपा सांसद महोबा कलेक्ट्रेट में पार्टी की 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर भड़ास निकाली। इसी दौरान, पीएम मोदी पर हमला करते हुए वे शब्दों की मर्यादा भूल गए और उन्हें देश विरोधी बताते हुए गाली तक दे डाली। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
चुनाव परिणामों पर लगाए गंभीर आरोप सांसद ने बंगाल विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर भी विवादित बयान दिए। उन्होंने बीजेपी की जीत को धोखा करार देते हुए आरोप लगाया कि सीटें जीती नहीं, बल्कि हड़पी गई हैं। उन्होंने दावा किया कि SIR प्रक्रिया के जरिए लाखों मतदाताओं के नाम काटे गए और रात के अंधेरे में ईवीएम मशीनें बदल दी गईं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।
बीजेपी का सपा आलाकमान पर हमला इस मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा सांसद के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना समाजवादी पार्टी की संस्कृति बन गई है।
बीजेपी ने सीधे तौर पर सपा मुखिया अखिलेश यादव को कटघरे में खड़ा किया है। पार्टी का आरोप है कि सपा नेताओं की ऐसी भाषा और व्यवहार अखिलेश यादव के मौन समर्थन या उनके इशारे के बिना संभव नहीं है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व अपने सांसद पर क्या कार्रवाई करता है।
*Mahoba Samajwadi Party MP Ajendra Singh Lodhi stoops to a new low, uses a disparaging slang word against PM Modi.
— Tuhin A. Sinha तुहिन सिन्हा (@tuhins) May 11, 2026
Samajwadi party is full of such illiterate, foul mouthed louts. If @yadavakhilesh does not pull up the MP, it only shows his support for Ajendra Lodha . pic.twitter.com/kbqm1wCNyk
चीन की जासूसी में फंसी अमेरिकी मेयर: पद से इस्तीफा, अब 10 साल की जेल का खतरा
दहेज की ऐसी नुमाइश! गाज़ियाबाद की शादी में BMW, करोड़ों कैश और बिचौलिए को मिली Scorpio N
शपथ ग्रहण का काउंटडाउन: हिमंता सरमा के साथ ये 4 चेहरे संभालेंगे असम की कमान
पीएम मोदी की अपील का असर: महाराष्ट्र सरकार ने रद्द किया कान्स फिल्म फेस्टिवल का दौरा
TCS नासिक धर्मांतरण कांड: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में निदा खान, जानें पूरा मामला
दृश्यम 3 का प्री-रिलीज धमाका: एडवांस बुकिंग में ही बटोरे करोड़ों, अजय देवगन की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
12 मई 2026: दुनिया भर में मौसम का रौद्र रूप , कहीं ओले तो कहीं बाढ़ का कहर
कानपुर: अस्पताल में नर्स बनकर आई बच्चा चोर महिला, मां की सूझबूझ और 7 सेकंड के खेल ने बचाई जान
शादी का स्टेज बना अखाड़ा: वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन में हुई जमकर हाथापाई
फाइटर जेट बेचने के लिए चीन का फर्जीवाड़ा : राफेल को गिराने का झूठा प्रोपेगेंडा, दुनिया में हो रही फजीहत