नासिक की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में सामने आए कथित धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में मुख्य आरोपी निदा खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नासिक पुलिस ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया है।
फरारी के बाद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ी निदा 25 मार्च से फरार चल रही निदा खान को पकड़ने के लिए नासिक पुलिस की दो टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। कड़ी मशक्कत के बाद उसे छत्रपति संभाजीनगर के नारेगांव स्थित कैसर कॉलोनी के एक फ्लैट से हिरासत में लिया गया। अब उसे नासिक रोड कोर्ट में पेश किया गया है।
सरकार की सख्त चेतावनी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे घटनाक्रम को बेहद गंभीर करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार मामले की तह तक जा रही है और जांच एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। फडणवीस का कहना है कि सरकार उन सभी चेहरों को बेनकाब करेगी जो इस शोषण और धार्मिक साजिश में शामिल हैं।
कौन है निदा खान? सोशल मीडिया पर एचआर हेड के रूप में चर्चित निदा खान के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उसके परिवार का दावा है कि उसका एचआर विभाग से कोई नाता नहीं था, बल्कि वह कंपनी के बीपीओ में एक टेलीकॉलर थी। निदा दिसंबर 2021 में टीसीएस से जुड़ी थी और 9 अप्रैल, 2026 को उसे सस्पेंड कर दिया गया था।
क्या है टीसीएस नासिक विवाद? इस मामले में अब तक नौ FIR दर्ज हो चुकी हैं। कंपनी के कर्मचारियों पर महिलाओं के यौन शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन और कर्मचारियों को उनकी इच्छा के विरुद्ध मांसाहार (नॉनवेज) खाने के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर आरोप हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ उच्च पदस्थ कर्मचारी अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे थे। निदा खान पर आरोप है कि उसने शिकायत मिलने के बावजूद न केवल कार्रवाई को दबाया, बल्कि पीड़ितों को चुप रहने के लिए मजबूर भी किया।
टाटा प्रबंधन की आंतरिक जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इसे परेशान करने वाला करार दिया है। कंपनी ने अब उच्च स्तरीय आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं ताकि दोषियों की पहचान कर कड़ी जवाबदेही तय की जा सके।
#WATCH | Nashik TCS case | Nashik, Maharashtra: Accused Nida Khan is being presented in the Nashik Road Court. pic.twitter.com/I0jgbDj0HD
— ANI (@ANI) May 11, 2026
शुभेंदु सरकार का बड़ा दांव: बंगाल के नए मुख्य सचिव बने मनोज अग्रवाल, जानिए कौन हैं ये वरिष्ठ अधिकारी
ईरान के साथ सीजफायर लाइफ सपोर्ट पर, ट्रंप का सख्त तेवर: क्या फिर छिड़ेगी जंग?
Google Translate के 20 साल: सबसे ज्यादा ट्रांसलेट होने वाला शब्द जानकर आप भी हो जाएंगे भावुक
शपथ लेते ही विजय को देख भावुक हुईं तृषा कृष्णन, वायरल वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
नीट यूजी 2026: गेस पेपर से 120 सवाल मैच होने से मचा हड़कंप, सवालों के घेरे में परीक्षा की शुचिता
बंगाल में ममता की हार के असली हीरो कौन? कुमार विश्वास का तंज सोशल मीडिया पर वायरल
हार्दिक पांड्या के अनफॉलो कांड से मची खलबली, क्या मुंबई इंडियंस के खेमे में सब ठीक है?
गाजियाबाद में दहेज का नया रिकॉर्ड: करोड़ों की नकदी, BMW और बिचौलिए को मिली स्कॉर्पियो!
आयरलैंड दौरे के लिए बीसीसीआई का बड़ा दांव: संजू सैमसन नहीं, अब यह धाकड़ खिलाड़ी संभालेगा टीम इंडिया की कमान
जंग के साये में पीएम मोदी की नई अग्निपरीक्षा : पेट्रोल-सोने की खरीदारी पर लगाम लगाने की अपील