पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। इस बीच मशहूर कवि कुमार विश्वास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बंगाल में ममता बनर्जी की हार के पीछे के असली कारण पर चुटकी लेते नजर आ रहे हैं।
कौन है जीत का असली हकदार? एक कवि सम्मेलन के दौरान कुमार विश्वास ने मंच से कहा कि बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का श्रेय लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह या सुवेंदु अधिकारी को दे रहे हैं। लेकिन, उन्होंने दावा किया कि एक बेचारे युवा नेता को कोई क्रेडिट नहीं दे रहा, जिससे वे दुखी हैं।
राहुल गांधी पर कसा तंज विश्वास ने आगे तंज कसते हुए कहा, एक युवा नेता यहां आया और गली-गली घूमकर उसने कहा कि ममता को हराओ । वह नेता कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस के राहुल गांधी हैं। उनके इस बयान पर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
अमेठी का पुराना नाता राहुल गांधी पर यह कटाक्ष इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कुमार विश्वास का उनसे पुराना राजनीतिक इतिहास रहा है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कुमार विश्वास ने अमेठी सीट से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत बंगाल चुनाव के नतीजों की बात करें तो भाजपा ने 294 सीटों वाली विधानसभा में 207 सीटों पर कब्जा जमाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) महज 80 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस को इस चुनाव में केवल दो सीटों से संतोष करना पड़ा।
सियासी बयानबाजी का दौर चुनाव के दौरान कांग्रेस ने भाजपा के साथ-साथ टीएमसी पर भी जमकर निशाना साधा था। आरजी कर मामले से लेकर भ्रष्टाचार के मुद्दों तक, कांग्रेस ने ममता सरकार को घेरे रखा। अब चुनाव के बाद सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया है, जबकि नेताओं की बयानबाजी का दौर अभी भी जारी है।
*“बंगाल में BJP की जीत का क्रेडिट लोग PM, अमित शाह, शुभेंदु अधिकारी को दे रहे हैं जबकि असली हीरो कोई और है:”: @DrKumarVishwas #westbengal #KumarVish was pic.twitter.com/akQRReevqo
— Shivam Pratap Singh (@journalistspsc) May 10, 2026
IPL 2026: अर्शदीप सिंह का पहाड़ी रोमांस वायरल, धर्मशाला की गलियों में गर्लफ्रेंड के साथ दिखे तेज गेंदबाज
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या: आरोपी राज सिंह की मां का बड़ा दावा- मेरा बेटा निर्दोष, मेरे पास सबूत
क्या मिल गया भारत को अगला हार्दिक पांड्या? माधव तिवारी की तूफानी पारी ने दिल्ली को दिलाई रोमांचक जीत
राजगढ़: पेट्रोल पंप पर भीषण आग से दहला पचोर, 12 लोग झुलसे, टैंकर-बाइकों का हुआ ये हाल
तुम तो ऐसे मर जाओगे : क्रुणाल पांड्या पर पूर्व क्रिकेटर की टिप्पणी से मचा बवाल
सोना कम खरीदने की पीएम मोदी की सलाह पर भड़के राहुल तो रामदास आठवले ने दिया करारा जवाब
झारखंड के सरकारी अस्पतालों में बदलेगी तस्वीर: बच्चों के लिए खुलेंगे स्पेशल बेबी वार्ड और बढ़ेंगी ICU सुविधाएं
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी: सपा सांसद के बिगड़े बोल, बीजेपी ने अखिलेश यादव को घेरा
शपथ लेते ही विजय को देख भावुक हुईं तृषा कृष्णन, वायरल वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
प्यार ज़िंदगी है, लवर पत्नी नहीं: बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर ने इंटरनेट पर मचाया बवाल