पचोर: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। शहर के बीचों-बीच स्थित चुन्नालाल-मुन्नालाल भारत पेट्रोल पंप पर अचानक लगी आग ने देखते ही देखते तांडव मचा दिया। इस घटना में 12 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जबकि आग की चपेट में आने से 12 मोटरसाइकिलें और एक पेट्रोल टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
कैसे शुरू हुआ हादसा? घटना सोमवार रात करीब 8.30 बजे की है। उस समय पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए वाहनों की लंबी कतार लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल भरवाकर बाहर निकल रहा एक बाइक सवार अचानक आग की चपेट में आ गया। घबराहट में उसने बाइक छोड़ दी, जो लुढ़कते हुए पेट्रोल टैंकर के पास जा गिरी। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
अफरा-तफरी और जान बचाने की मशक्कत आग लगते ही पेट्रोल पंप परिसर में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियां हटाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। चंद सेकंडों में पूरा इलाका धुएं और आग की लपटों से घिर गया।
घायलों को भेजा गया अस्पताल हादसे में घायल हुए 12 लोगों में बलराम नाम का एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। अन्य घायलों को पचोर, शाजापुर और नजदीकी निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शी धर्मेंद्र ने बताया कि अचानक हुई इस घटना में कई लोगों की बाइकें जल गईं और कई लोग आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों का उपयोग कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शहर में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है।
*Rajgarh, Madhya Pradesh: Injured Dharmendra says, “A fire suddenly broke out at the petrol pump. My hand got burnt, and many people’s bikes were also burnt. A lot of people are injured...” pic.twitter.com/1Ft2lsiyCH
— IANS (@ians_india) May 11, 2026
दिल्ली-NCR को मिला पहला बैरियर-मुक्त टोल प्लाजा, अब बिना रुके सफर करेंगे यात्री
# BCCI के नियमों की उड़ी धज्जियां? LSG डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़े गए सपोर्ट स्टाफ
पाकिस्तान दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, 7 दिग्गज खिलाड़ी बाहर; जानें पूरी टीम
सोते हुए शख्स पर सांप का जानलेवा हमला, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
शपथ से पहले शक्तिपीठ में शक्ति प्रदर्शन: कामाख्या मंदिर में जुटे भाजपा के दिग्गज, सीएम सरमा ने मांगा आशीर्वाद
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में सीबीआई की बड़ी रेड: 13 लाख की रिश्वत बरामद, हड़कंप
रिक्शा चालक की सबसे प्यारी सवारी : बेजुबानों के लिए बनी उम्मीद की किरण
पटना का अनोखा एटीएम: मशीन की जगह चल रही कैंची, लोग बाल कटवाने को मजबूर!
चीन की जासूस बनीं अमेरिकी मेयर: एलीन वांग ने कबूला जुर्म, अब हो सकती है 10 साल की जेल
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: जल्द जारी होगा परिणाम, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड