पटना के दानापुर इलाके में एक ऐसा एटीएम चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं। रूपसपुर इलाके में स्थित इस एटीएम के बाहर आज भी बड़े अक्षरों में SBI ATM का बोर्ड लगा है।
एटीएम के अंदर सैलून का नजारा जो भी राहगीर इस बोर्ड को देखकर अंदर प्रवेश करता है, वह दंग रह जाता है। वहां रुपये निकालने वाली मशीन की जगह शीशा, कुर्सी और हेयर कटिंग का सामान रखा है। मशीन की जगह अब नाई ग्राहकों के बाल काटते और दाढ़ी बनाते नजर आते हैं।
कैसे एटीएम बना सैलून? स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले यहां वास्तव में एसबीआई का एटीएम संचालित होता था। मकान मालिक एस.के. सिंह ने बताया कि छह महीने पहले बैंक ने एटीएम हटा लिया था। बैंक ने मशीन और सीसीटीवी तो निकाल लिए, लेकिन बाहर का बोर्ड और डेकोरेशन नहीं हटाया।
बैंक की लापरवाही और बहानेबाजी मकान मालिक का आरोप है कि बोर्ड हटाने के लिए उन्होंने बैंक से कई बार गुहार लगाई, लेकिन बैंक अधिकारी मुंबई से परमिशन लेने का बहाना बनाते रहे। थक-हारकर उन्होंने यह जगह एक नाई को किराए पर दे दी, जिसने वहां सैलून खोल लिया।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल बाहर एटीएम का बोर्ड और अंदर सैलून, यह नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने इसे हेयर कटिंग एटीएम का नाम दिया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और बैंक की लापरवाही सामने आई है।
अब क्या है स्थिति? घटना के चर्चा में आने और वीडियो वायरल होने के बाद आखिरकार सैलून के ऊपर से वह विवादास्पद SBI ATM का बोर्ड हटा दिया गया है। फिलहाल यह स्थान लोगों के लिए कौतूहल का केंद्र बना हुआ है।
*आइए न हमरा बिहार में....
— Yashodhan Sharma (@YashodhanSharm1) May 11, 2026
SBI का अनोखा ATM, चल रहा सैलून
Patna, Bihar pic.twitter.com/E8T9NpnBHZ
पीएम मोदी की अपील पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, पूछा- जब सब जनता करेगी, तो सरकार की जिम्मेदारी क्या है?
देश के लिए सबसे बड़ा संकट भाजपा : PM मोदी की अपील पर अखिलेश और खरगे का तीखा हमला
पीएम मोदी की अपील का असर: महाराष्ट्र सरकार ने रद्द किया कान्स फिल्म फेस्टिवल का दौरा
ममता बनर्जी पर बरसे भूपेश बघेल: बीजेपी को बंगाल आप लेकर आईं, अब सब हाथ से निकला तो जाग रही हैं
पीएम मोदी की बचत अपील पर सियासत गरमाई, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दी सफाई
साइबर एक्सपर्ट्स के लिए सुनहरा अवसर: I4C में 195 पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी
# BCCI के नियमों की उड़ी धज्जियां? LSG डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़े गए सपोर्ट स्टाफ
सुवेंदु का ऑपरेशन क्लीन : बंगाल में सिंडिकेट राज और अवैध खनन पर CM की सीधी सर्जिकल स्ट्राइक
बैन की बेड़ियों को तोड़ गोंडा पहुंचीं विनेश फोगाट; रेसलिंग फेडरेशन के फैसले को बताया अवैध
पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील पर मचा घमासान, 3.5 करोड़ लोगों की रोजी-रोटी पर संकट!