दिल्ली में सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा (UER-II) पर भारत की आधुनिक मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम का उद्घाटन किया। अब वाहनों को टोल चुकाने के लिए एक भी सेकंड रुकने की जरूरत नहीं होगी।
कैसे काम करेगी यह तकनीक? यह टोल प्लाजा पूरी तरह से बैरियर-मुक्त है। इसमें ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक को FASTag के साथ जोड़ा गया है। गाड़ी जैसे ही टोल प्लाजा से गुजरेगी, सिस्टम अपने आप उसकी नंबर प्लेट स्कैन कर खाते से टोल राशि काट लेगा। यह पूरी प्रक्रिया संपर्क-रहित और मानवीय हस्तक्षेप के बिना होगी।
ट्रैफिक नियमों पर रहेगी पैनी नजर मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि आने वाले समय में इस सिस्टम को और अधिक स्मार्ट बनाया जाएगा। यह न केवल टोल वसूलेगा, बल्कि ट्रैफ़िक नियमों के उल्लंघन पर भी नजर रखेगा। सीट बेल्ट न लगाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने या अन्य ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों का चालान भी इस सिस्टम के जरिए अपने आप जारी हो सकेगा।
समय और पेट्रोल की होगी बड़ी बचत इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर ट्रैफिक जाम को पूरी तरह खत्म करना है। पायलट प्रोजेक्ट के आंकड़ों के अनुसार, इस सिस्टम से टोल पर गाड़ियों को रुकने की आवश्यकता खत्म हो गई है, जिससे ईंधन की खपत में कमी आई है और प्रदूषण भी घटा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस सिस्टम से टोल कलेक्शन में भी 10% की बढ़ोतरी देखी गई है।
दिसंबर 2026 तक 1,300 टोल प्लाजा होंगे स्मार्ट केंद्र सरकार का लक्ष्य इस तकनीक को देश भर में तेजी से लागू करना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में देश भर में 17 टोल प्लाजा पर यह सुविधा शुरू की जा चुकी है। वहीं, 107 अन्य जगहों पर काम शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। सरकार का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक करीब 1,300 टोल प्लाजा को MLFF तकनीक से लैस करना है।
सफलता की शुरुआत गुजरात के भरूच टोल प्लाजा के बाद दिल्ली के मुंडका में शुरू हुआ यह सिस्टम अब देश के हाईवे नेटवर्क को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो रहा है। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि राजमार्गों की कार्यक्षमता में भी काफी सुधार होगा।
📍New Delhi
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) May 11, 2026
Inaugurated the Multi-Lane Free Flow (MLFF) based tolling system at the Mundaka Toll Plaza on the Urban Extension Road-II—the first barrier-less toll plaza in the Delhi NCR region—along with Union MoS Shri @AjayTamtaBJP Ji, Shri @hdmalhotra Ji, and senior officials.… pic.twitter.com/7WtIpE6fRL
पाकिस्तान का डबल गेम बेनकाब: मध्यस्थता का दिखावा, पर नूर खान एयरबेस पर छिपे थे ईरानी विमान
बहुत दर्द हो रहा सर! : योग के नाम पर छात्रा के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल, भड़के लोग
सस्ते होटल डील के लालच में न गंवाएं अपनी कमाई, ऐसे बचें ऑनलाइन बुकिंग स्कैम से
नीट यूजी 2026: गेस पेपर से 120 सवाल मैच होने से मचा हड़कंप, सवालों के घेरे में परीक्षा की शुचिता
असम में हिमंता बिस्वा सरमा का भव्य शपथ ग्रहण: कल सुबह 11:40 बजे संभालेंगे सत्ता की बागडोर
मॉल में बनी वीडियो तो भड़की इन्फ्लुएंसर, युवक को सरेआम पीटते हुए वीडियो वायरल
सरदार गौरव रत्न से सम्मानित हुए पीएम मोदी, देशवासियों से की मितव्ययिता और स्वदेशी की अपील
शादी का स्टेज बना ‘WWE अखाड़ा’: जयमाला के बीच दूल्हा-दुल्हन में जमकर चले लात-घूंसे!
गाजियाबाद में दहेज का नया रिकॉर्ड: करोड़ों की नकदी, BMW और बिचौलिए को मिली स्कॉर्पियो!
गोंडा कुश्ती विवाद: विनेश फोगाट का आरोप- खेलने नहीं दिया गया , बृजभूषण के साथ शुरू हुआ शायरी का युद्ध