प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए लोगों से कम सोना खरीदने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की है। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने अपना पूर्ण समर्थन जताया है।
आठवले ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान से ऊपर उठकर चौथे पायदान पर आ गई है। अब सरकार का लक्ष्य इसे और ऊपर ले जाने का है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं, ऐसे में पीएम की अपील देशहित में है।
राहुल गांधी पर तीखा हमला प्रधानमंत्री की इस सलाह पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना को आठवले ने सिरे से खारिज किया। आठवले ने कहा कि हम राहुल गांधी के बयानों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते क्योंकि वह एक नाकाम नेता हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, पीएम मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और इसी वजह से राहुल गांधी परेशान रहते हैं।
बंगाल चुनाव और लोकतंत्र पश्चिम बंगाल में हुए रिकॉर्ड मतदान पर आठवले ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में 93 से 96 फीसदी तक मतदान हुआ है, जो आजादी के बाद से एक मिसाल है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की मजबूती और पीएम मोदी के प्रति जनता के भरोसे से जोड़कर देखा।
वंदे मातरम और सांप्रदायिक विवाद पर दो टूक तमिलनाडु में वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर मंत्री ने कहा कि इसे राष्ट्रगान के समान दर्जा प्राप्त है। उन्होंने याद दिलाया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह नारा ही हमारी ताकत था, इसलिए इस पर राजनीति करना उचित नहीं है।
वहीं, नितेश राणे के हालिया बयानों पर आठवले ने स्पष्ट किया कि हर मुसलमान को आतंकवादी कहना गलत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपराध का कोई धर्म नहीं होता। जो भी व्यक्ति आतंकवाद या किसी भी अपराध में शामिल हो, उसे कानून के तहत जेल जाना ही चाहिए।
केरल सरकार पर मंथन केरल में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध पर आठवले ने कहा कि कांग्रेस के भीतर नामों को लेकर उलझन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला जैसे नामों पर चर्चा हो रही है, लेकिन अब जल्द ही राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को इस पर कोई अंतिम निर्णय लेना होगा।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On Prime Minister Narendra Modi s statement, Union Minister Ramdas Athawale says, ... I support the Prime Minister s statement. I appeal to people to use less petrol and diesel, travel by train... pic.twitter.com/1daxApqriy
— ANI (@ANI) May 11, 2026
IPL 2026: मरने दो उसे! क्रुणाल पंड्या की इंजरी पर एस. बद्रीनाथ के विवादित बयान से बवाल
पीएम मोदी की दो टूक अपील: पेट्रोल-डीजल बचाएं, सोना खरीदने से बचें और वर्क फ्रॉम होम अपनाएं
बहुत दर्द हो रहा सर! : योग के नाम पर छात्रा के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल, भड़के लोग
क्या आपकी कॉलेज की किताब AI ने लिखी है? ChatGPT की एक गलती ने खोली लेखकों की पोल
मैं भारत में घुस गई ... पाकिस्तानी महिला का दावा निकला फेक , वायरल वीडियो की खुली पोल
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: जल्द जारी होगा परिणाम, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
पंजाब में आप को बड़ा झटका: सीएम भगवंत मान के चचेरे भाई ने थामा बीजेपी का दामन
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का चमत्कारी धमाका, प्लेऑफ की रेस में मची खलबली
सस्ते होटल डील के लालच में न गंवाएं अपनी कमाई, ऐसे बचें ऑनलाइन बुकिंग स्कैम से
कानपुर: अस्पताल में नर्स बनकर आई बच्चा चोर महिला, मां की सूझबूझ और 7 सेकंड के खेल ने बचाई जान