असम में नई सरकार के गठन की तैयारी पूरी हो चुकी है। मंगलवार सुबह 11 बजे गुवाहाटी के खानापाड़ा स्थित वेटरनरी कॉलेज खेल मैदान में हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले इस भव्य समारोह पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।
कैबिनेट में शामिल होंगे ये चार मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन चार सहयोगियों के नाम का ऐलान कर दिया है, जो उनके साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे। ये नाम राज्य के विभिन्न समुदायों और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखकर चुने गए हैं:
विधानसभा अध्यक्ष के लिए रंजीत दास का नाम पक्का सरमा ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि रंजीत कुमार दास को असम विधानसभा के स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाएगा। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे दास राज्य के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं और वे सामान्य वर्ग (कलिया समुदाय) का प्रतिनिधित्व करते हैं।
दिग्गजों का जमावड़ा इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और शीर्ष नेता भी गुवाहाटी पहुंच रहे हैं।
एनडीए की प्रचंड जीत असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 102 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इसमें अकेले भाजपा ने 82 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर राज्य में अपनी मजबूत पकड़ फिर से साबित की है। अब नई सरकार के सामने राज्य के विकास के एजेंडे को तेजी से आगे बढ़ाने की चुनौती होगी।
Assam CM-designate Himanta Biswa Sarma tweets, Happy to announce that the following four colleagues of mine will take oath as Ministers tomorrow along with me, in the august presence of Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji - Shri Rameswar Teli Shri Atul Bora Shri Charan… pic.twitter.com/RmmGFZXTi8
— ANI (@ANI) May 11, 2026
सोने की खरीद टालने की PM मोदी की अपील: क्या राष्ट्रहित में मुनाफे से समझौता करने को तैयार हैं सर्राफा कारोबारी?
असम में हिमंता बिस्वा सरमा का भव्य शपथ ग्रहण: कल सुबह 11:40 बजे संभालेंगे सत्ता की बागडोर
सोना कम खरीदने की पीएम मोदी की सलाह पर भड़के राहुल तो रामदास आठवले ने दिया करारा जवाब
टॉप 10 न्यूज़: ईरान-ट्रंप विवाद से मुंबई इंडियंस की विदाई तक, आज की 10 बड़ी खबरें
NEET UG 2026: पेपर लीक के आरोपों पर NTA की बड़ी सफाई, जांच में जुटी SOG
आयरलैंड दौरे के लिए बीसीसीआई का बड़ा दांव: संजू सैमसन नहीं, अब यह धाकड़ खिलाड़ी संभालेगा टीम इंडिया की कमान
पीएम मोदी की अपील का असर: महाराष्ट्र सरकार ने रद्द किया कान्स फिल्म फेस्टिवल का दौरा
एक्शन में सीएम जोसेफ विजय: मंदिर-स्कूल के पास की 717 शराब दुकानें होंगी बंद
कानपुर: अस्पताल में नर्स बनकर आई बच्चा चोर महिला, मां की सूझबूझ और 7 सेकंड के खेल ने बचाई जान
सरदार गौरव रत्न से सम्मानित हुए पीएम मोदी, देशवासियों से की मितव्ययिता और स्वदेशी की अपील