आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सफर निराशाजनक रहा है। कभी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही यह टीम अब प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी है। पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर खिसकना इस टीम के इतिहास का सबसे शर्मनाक अध्याय बन गया है।
खिलाड़ियों की मौजूदगी थी दमदार, लेकिन प्रदर्शन रहा फिसड्डी टीम में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे टी20 फॉर्मेट के दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे। बावजूद इसके, टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रहा। मुंबई ने इस सीजन में अब तक 11 मैच खेले, जिनमें से सिर्फ 3 में जीत मिली और 8 में करारी हार का सामना करना पड़ा।
सोशल मीडिया पर अनफॉलो की चर्चा टीम के खराब प्रदर्शन के बीच कप्तान हार्दिक पांड्या और अन्य दिग्गज खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरें तेज हो गई हैं। फैंस का ध्यान इस ओर गया है कि हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को अनफॉलो कर दिया है। यह कदम टीम के भीतर पनप रहे मतभेदों की ओर सीधा इशारा कर रहा है।
क्या गुटबाजी ही है बर्बादी की असली वजह? मैदान के बाहर भी विवाद कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को टीम बस की जगह एक कार में जाते देखा गया। फैंस इसे हार्दिक पांड्या के खिलाफ टीम के अन्य सीनियर खिलाड़ियों की गुटबाजी मान रहे हैं।
खराब खेल या भरोसे की कमी? मुंबई इंडियंस की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ हुई थी, लेकिन उसके बाद टीम पूरी तरह बिखर गई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली बड़ी हार ने टीम का मनोबल पूरी तरह तोड़ दिया। अब क्रिकेट जगत में यह चर्चा आम है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी और खिलाड़ियों के बीच संवाद की कमी ने इस टीम के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है।
*Hardik followed back MI
— Shah (@Shahhoon1) May 10, 2026
But unfollowed Rohit sharma, Sky and TIlak Verma Now. pic.twitter.com/jO0gKMHb1P
देश के लिए सबसे बड़ा संकट भाजपा : PM मोदी की अपील पर अखिलेश और खरगे का तीखा हमला
मंगलसूत्र से सोना बंद करो तक: पीएम मोदी के बदले रुख पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला
असम में हिमंत 2.0 का शंखनाद: लगातार दूसरी बार सीएम बने सरमा, गुवाहाटी में दिखा NDA का शक्ति प्रदर्शन
क्या मुंबई का साथ छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या? CSK के CEO से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
NEET 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक की CBI जांच के आदेश, लाखों छात्रों को नई तारीखों का इंतजार
बलूचिस्तान दहला: मस्तुंग में एलपीजी टैंकर का जोरदार धमाका, 35 लोग बुरी तरह झुलसे
कमेंट्री बॉक्स में बवाल: क्रुणाल पांड्या पर बद्रीनाथ की विवादित टिप्पणी, फिर दी सफाई
गाजियाबाद: शादी में दहेज की नुमाइश , 1 करोड़ कैश और BMW देख दंग रह गई दुनिया
बाहर SBI का बोर्ड, अंदर कट रहे बाल: पटना के अनोखे एटीएम का सच आया सामने
अंडर-17 विमेंस एशियन कप: चीन से हारकर बाहर हुआ भारत, वर्ल्ड कप का सपना टूटा