पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम के इस बयान पर वीडियो जारी कर उन्हें आड़े हाथों लिया है।
वीडियो से उठाए गंभीर सवाल तेजस्वी यादव ने सोमवार (11 मई, 2026) को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2026 के पीएम के भाषणों का तुलनात्मक चित्रण पेश किया है। तेजस्वी ने सीधे तौर पर पीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं।
2024 बनाम 2026: क्या है विरोधाभास? तेजस्वी द्वारा साझा किए गए वीडियो में साल 2024 के चुनाव प्रचार का क्लिप है, जिसमें पीएम मोदी कह रहे हैं, माताओं-बहनों का मंगलसूत्र उनकी जिंदगी और स्वाभिमान का प्रतीक है। कांग्रेस सत्ता में आई तो यह मंगलसूत्र छीन लेगी।
वहीं, 2026 के दूसरे हिस्से में पीएम मोदी देशहित की दुहाई देते हुए कह रहे हैं, हमें तय करना होगा कि साल भर तक घर में कोई भी कार्यक्रम हो, हम सोने के गहने नहीं खरीदेंगे।
देशवासियों को कब तक गुमराह करेंगे? इस विरोधाभास को उजागर करते हुए तेजस्वी यादव ने तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, विपक्षी आपका मंगलसूत्र छीन लेंगे- 2024 में मोदी जी। अब आप सोना खरीदना बंद करो- 2026 में मोदी जी। प्रधानमंत्री जी के सच-झूठ का वक्त हिसाब कर रहा है। आखिर कितने दिन तक आप देशवासियों को गुमराह करते रहेंगे साहब?
विपक्ष का चौतरफा हमला प्रधानमंत्री के इस बयान पर केवल तेजस्वी यादव ही नहीं, बल्कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल भी आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव के समय मंगलसूत्र के नाम पर ध्रुवीकरण करने वाले पीएम अब जनता की आर्थिक आदतों पर नियंत्रण की बात कर रहे हैं।
इस बीच, सत्ता पक्ष की ओर से भी बचाव की मुद्रा देखी जा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का तर्क है कि यह अपील देश की अर्थव्यवस्था और विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के लिए की गई है, जिसे विपक्ष राजनीतिक रंग दे रहा है।
फिलहाल, इस बयानबाजी ने 2024 के चुनावी विमर्श को फिर से चर्चा के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है।
*विपक्षी आपका मंगलसूत्र छीन लेंगे- 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी जी
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 11, 2026
आप सोना खरीदना बंद करो- 2026 में मोदी जी।
प्रधानमंत्री जी के सच-झूठ का वक्त हिसाब कर रहा है। कितने दिन तक देशवासियों को गुमराह करते रहेंगे साहब? pic.twitter.com/eNE9dHE2UC
पैसे की जगह बाल कट रहे हैं इस ATM में! पटना का वीडियो देख हैरान रह गए लोग
पीएम मोदी की अपील पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, पूछा- जब सब जनता करेगी, तो सरकार की जिम्मेदारी क्या है?
तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल: AIADMK का बड़ा दांव, फ्लोर टेस्ट से पहले विजय की TVK को दिया समर्थन
शपथ से पहले हिमंता का संकल्प : असम में 12 मई को होगा नई सरकार का आगाज, जानें क्या है पहली प्राथमिकता
पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील पर मचा घमासान, 3.5 करोड़ लोगों की रोजी-रोटी पर संकट!
हार्दिक पांड्या के अनफॉलो कांड से मची खलबली, क्या मुंबई इंडियंस के खेमे में सब ठीक है?
PBKS vs DC: अक्षर पटेल की बड़ी चूक, कूपर कोनोली के सटीक थ्रो ने स्टब्स को भेदा
गाजियाबाद-दिल्ली सफर करने वालों की बढ़ेगी मुश्किल: जून 2026 तक NH-09 पर रहेगा ट्रैफिक का भारी दबाव
रोहित-भुवनेश्वर का पुराना विवाद फिर सुर्खियों में: कर्मों का फल वाली रील हुई वायरल
चीन की जासूस बनीं अमेरिकी मेयर: एलीन वांग ने कबूला जुर्म, अब हो सकती है 10 साल की जेल