पटना: राजधानी के दानापुर इलाके से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक एसबीआई (SBI) एटीएम सेंटर के अंदर पैसे नहीं, बल्कि लोगों के बाल और दाढ़ी काटे जा रहे थे। इस अतरंगी सैलून का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
बाहर बैंक, अंदर सैलून बाहर से देखने पर यह जगह बिल्कुल एक चालू एटीएम सेंटर की तरह नजर आती थी। बाहर एसबीआई का बोर्ड लगा हुआ था, जिससे लोगों को भ्रम होता था कि अंदर बैंक की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन जैसे ही कोई अंदर कदम रखता, नजारा पूरी तरह बदला होता था। एटीएम मशीन की जगह वहां हजामत का सामान, कुर्सियां, आईने, ट्रिमर और कैंची सजे हुए थे।
मकान मालिक ने बताई मजबूरी इस जगह के मालिक एस. के. सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बैंक की मशीन काफी समय पहले ही हटा ली गई थी। एस. के. सिंह के अनुसार, बैंक ने महीनों तक किराया नहीं दिया और नया एटीएम लगाने को लेकर भी चुप्पी साधे रखी। जगह खाली पड़ी थी, इसलिए उन्होंने इसे किराए पर उठाकर सैलून शुरू करवा दिया।
परेशान हो रहे थे लोग इस जगह को देखकर हर कोई हैरान था। कई लोग पैसे निकालने की उम्मीद में अंदर आते और सैलून देखकर ठगा सा महसूस करते। स्थानीय लोग मजाक में इसे ऐसा अनोखा एटीएम कहने लगे थे, जहाँ कैश नहीं, बल्कि हेयर-कटिंग की सुविधा मिलती है। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
बैंक ने बोर्ड हटवाया वीडियो वायरल होने के बाद बैंक के अधिकारी हरकत में आए। आनन-फानन में बैंक की टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले बाहर लगा एसबीआई का बोर्ड हटवाया गया। हालांकि, इस घटना ने बैंकिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि बैंक की लापरवाही के कारण आम जनता को लंबे समय तक गुमराह होना पड़ा।
*ATM में कट रहे बाल… पटना का अजीब मामला वायरल. जान लीजिए सच…
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) May 11, 2026
दानापुर, पटना: SBI ATM बना सैलून. बाहर लगा था एटीएम का बोर्ड. अंदर चल रही थी हेयर कटिंग और शेविंग. पुरानी ATM मशीन हटने के बाद किराए पर दी गई थी जगह. मकान मालिक एस. के. सिंह ने दी जानकारी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल… pic.twitter.com/34UJFMUEF2
असम में हिमंता बिस्वा सरमा का भव्य शपथ ग्रहण: कल सुबह 11:40 बजे संभालेंगे सत्ता की बागडोर
बाहर SBI का बोर्ड, अंदर कट रहे बाल: पटना के अनोखे एटीएम का सच आया सामने
अजमेर दरगाह की बड़ी देग में कूदा युवक, कर्मचारियों ने जमकर पीटा; वीडियो वायरल
क्या मुंबई का साथ छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या? CSK के CEO से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
गोंडा कुश्ती विवाद: विनेश फोगाट का आरोप- खेलने नहीं दिया गया , बृजभूषण के साथ शुरू हुआ शायरी का युद्ध
राजगढ़: पेट्रोल पंप पर भीषण आग से दहला पचोर, 12 लोग झुलसे, टैंकर-बाइकों का हुआ ये हाल
ट्रंप की चेतावनी: ईरान के कट्टरपंथी घुटने टेकेंगे, समझौता होने तक नहीं रुकूंगा
2027 चुनाव: अब सपा पर भरोसा नहीं , शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने मुसलमानों को दी नई राह
देश के लिए सबसे बड़ा संकट भाजपा : PM मोदी की अपील पर अखिलेश और खरगे का तीखा हमला
पंजाब की सियासत में भूचाल: CM भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने थामा BJP का दामन