उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने अपनी कौम से एक बड़ा आह्वान किया है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए मुसलमानों से नया राजनीतिक विकल्प तलाशने की अपील की है।
सपा का डर दिखाना अब पुराना हो गया मौलाना बरेलवी ने तीखे लहजे में कहा कि अब समाजवादी पार्टी को वोट देकर थक चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव हर चुनाव में मुसलमानों को भाजपा का खौफ दिखाकर वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा, सपा के लोग मोहल्लों में जाकर डराते हैं कि भाजपा तुम्हें खा जाएगी, जबकि हकीकत में सपा खुद भाजपा से अंदरूनी दोस्ती निभा रही है।
अखिलेश के दोहरे चेहरे का सच बरेलवी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे लोकसभा में मुलायम सिंह यादव ने मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था और सीएम योगी के शपथ लेने पर अखिलेश ने उन्हें अपने घर आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि नोएडा में सपा और भाजपा के नेताओं की साथ बैठकर खाना खाने की तस्वीरें इस मैत्री का स्पष्ट प्रमाण हैं।
विकल्प तलाशने का समय आ गया है मौलाना बरेलवी ने स्पष्ट संदेश दिया कि 2027 का चुनाव मुस्लिम समुदाय के भविष्य के लिए निर्णायक है। उन्होंने कहा, अब सपा के अलावा अन्य विकल्पों पर विचार करना होगा। समाज को एक ऐसा विकल्प ढूंढना और उसे मजबूत करना होगा जो वाकई में उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर हो, न कि सिर्फ डर दिखाकर वोट बटोरने का काम करे।
चुनाव से पहले योगी सरकार का मास्टर स्ट्रोक यूपी विधानसभा चुनाव में अब महज 10 महीने का समय शेष है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सियासी समीकरणों को साधने की कोशिश की है। कैबिनेट में 6 नए चेहरों को शामिल किया गया है और दो राज्य मंत्रियों को प्रमोट किया गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विस्तार आने वाले चुनावों में जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
*Bareilly, Uttar Pradesh: National President of All India Muslim Jamaat, Maulana Shahabuddin Razvi Barelvi, says, Today, I want to say something special to my community. The 2027 elections are very important for Muslims. It is enough now — voting for the Samajwadi Party. Whether… pic.twitter.com/LZf8T3Tmnu
— IANS (@ians_india) May 11, 2026
IPL 2026: धोनी की वापसी का प्लान तैयार, ऑरेंज कैप और प्लेऑफ को लेकर बड़ी भविष्यवाणी
सनातन का समूल नाश होना चाहिए : विधानसभा में उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी से मचा सियासी बवाल
अभी न खरीदें सोना, पेट्रोल-डीजल का करें कम इस्तेमाल: वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी की दो टूक अपील
NEET UG 2026: पेपर लीक के आरोपों पर NTA की बड़ी सफाई, जांच में जुटी SOG
क्या मिल गया भारत को अगला हार्दिक पांड्या? माधव तिवारी की तूफानी पारी ने दिल्ली को दिलाई रोमांचक जीत
डेस्टिनेशन वेडिंग: विदेशों की चकाचौंध छोड़िए, पीएम मोदी ने बताया भारत में कहां करें शाही शादी
डॉलर बचाने का मोदी प्लान! ईंधन की बचत से कैसे मजबूत होगा रुपया और आपकी अर्थव्यवस्था?
भुवनेश्वर का जादुई छक्का और RCB की खिताबी जीत का कनेक्शन, क्या 10 साल पुराना इतिहास दोहराएगी बेंगलुरु?
मोदी के सोने वाले बयान और शिक्षा मंत्री की घृणित सोच पर तेजस्वी का तीखा प्रहार
शादी का स्टेज बना अखाड़ा: वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन में हुई जमकर हाथापाई