पीएम मोदी को घेरा: मंगलसूत्र से सोना तक का सफर राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर पीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उन्होंने याद दिलाया कि 2024 के चुनाव में जो पीएम दावा करते थे कि विपक्ष मंगलसूत्र छीन लेगा, वही अब 2026 में देशवासियों को सोना खरीदना बंद करने की सलाह दे रहे हैं।
तेजस्वी ने पीएम से सीधा सवाल किया कि आप कब तक देश को गुमराह करते रहेंगे? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के झूठ और सच का हिसाब अब जनता कर रही है।
शिक्षा मंत्री का विवादित बयान और नारी शक्ति का मुद्दा तेजस्वी यादव ने बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का एक वीडियो जारी कर हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में शिक्षा मंत्री लड़कियों की शिक्षा की आवश्यकता पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मंत्री का कहना है कि बीजेपी सरकार में लड़कियों को स्कूल जाने की जरूरत नहीं है, उन्हें घर में रहना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने इसे भाजपा की घृणित और संकीर्ण सोच करार दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ पीएम मोदी नारी शक्ति वंदन का ढोल पीटते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके मंत्री बेटियों को शिक्षा से दूर रहने की नसीहत दे रहे हैं।
अपराध और पुलिसिया कार्रवाई पर भी बरसे तेजस्वी तेजस्वी यहीं नहीं रुके। उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मुजफ्फरपुर के एक भाजपा विधायक का वीडियो साझा करते हुए कहा कि विधायक द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी है।
वहीं दूसरी ओर, पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज और 5000 से अधिक छात्रों पर केस दर्ज करने को उन्होंने सरकार की दमनकारी नीति बताया। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधी बेखौफ हैं और सवाल पूछने वाले छात्रों को जेल भेजा जा रहा है।
*विपक्षी आपका मंगलसूत्र छीन लेंगे- 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी जी
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 11, 2026
आप सोना खरीदना बंद करो- 2026 में मोदी जी।
प्रधानमंत्री जी के सच-झूठ का वक्त हिसाब कर रहा है। कितने दिन तक देशवासियों को गुमराह करते रहेंगे साहब? pic.twitter.com/eNE9dHE2UC
फिल्म रिलीज से पहले महाकाल की शरण में तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में शामिल होकर महसूस की दिव्य ऊर्जा
बाजार की भारी बिकवाली के बीच ONGC और Oil India की रॉकेट चाल, जानें क्या है वजह?
अभी न खरीदें सोना, पेट्रोल-डीजल का करें कम इस्तेमाल: वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी की दो टूक अपील
बलूचिस्तान दहला: मस्तुंग में एलपीजी टैंकर का जोरदार धमाका, 35 लोग बुरी तरह झुलसे
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर: AIADMK में दो-फाड़, फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय को मिला बड़ा समर्थन
हालात सामान्य होने तक सोना न खरीदें : पीएम मोदी की अपील से धड़ाम हुआ सोने का भाव
पेट्रोल-डीजल बचाएं, सोना न खरीदें और स्वदेशी अपनाएं: पीएम मोदी की देशवासियों से खास अपील
Google Translate के 20 साल: सबसे ज्यादा ट्रांसलेट होने वाला शब्द जानकर आप भी हो जाएंगे भावुक
हिमंता का मैजिक बरकरार: असम में दूसरी बार सीएम बने सरमा, एनडीए 3.0 का भव्य आगाज
गाजियाबाद में दहेज का नया रिकॉर्ड: करोड़ों की नकदी, BMW और बिचौलिए को मिली स्कॉर्पियो!