मस्तुंग: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। क्वेटा-कराची हाईवे पर स्थित मस्तुंग के लकपास इलाके में एक कस्टम्स वेयरहाउस भीषण आग की चपेट में आ गया। आग इतनी विकराल थी कि उसने एक एलपीजी टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद हुए जोरदार धमाके से पूरा इलाका थर्रा उठा।
बर्बादी की दास्तां हादसा रविवार को कस्टम्स परिसर में हुआ। शुरुआती आग उस गोदाम में लगी जहां जब्त किया गया कीमती सामान रखा हुआ था। आग देखते ही देखते पार्किंग एरिया तक फैल गई, जहां कई ट्रक और गाड़ियां खड़ी थीं। एलपीजी टैंकर में हुए धमाके ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को राख में बदल दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 35 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इनमें से चार की हालत नाजुक है, जिन्हें क्वेटा के अस्पतालों में रेफर किया गया है।
अधिकारियों की बाल-बाल बची जान धमाका इतना शक्तिशाली था कि मस्तुंग के डिप्टी कमिश्नर और उनके साथ मौजूद आला अधिकारी भी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। वे घटना के समय स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां पहुंचे ही थे। आग बुझाने के लिए करीब 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन तेज हवाओं और आसपास खड़े अन्य ज्वलनशील टैंकरों के कारण राहत और बचाव कार्य में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल यह घटना पाकिस्तान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती है। हालांकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है, लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब सुरक्षा में सेंध लगी है। इससे पहले कराची के गुल प्लाजा मॉल अग्निकांड में 79 लोगों की जान गई थी। कई सर्वे में खुलासा हो चुका है कि पाकिस्तान की अधिकांश सरकारी और निजी इमारतों के पास अनिवार्य फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट तक नहीं है।
मस्तुंग की यह घटना प्रशासनिक लापरवाही का एक और भयावह उदाहरण है, जिसने अरबों रुपये की सरकारी संपत्ति को तो राख किया ही, साथ ही कई लोगों की जान को भी खतरे में डाल दिया।
🚨 Massive Blast at Pakistan Customs warehouse in Lak Pass, #Mastung, Balochistan 🇵🇰
— Your Views Your News (@urviewsurnews) May 11, 2026
An LPG bowser exploded inside customs depot on the Quetta–Karachi N-25 highway near #Quetta, triggering massive fires & chain blasts
43 injured, Goods worth billions destroyed#Fire #رد_الب pic.twitter.com/jxexktGOrT
ऑयल-गैस सेक्टर में बड़ा बदलाव: सरकार ने रॉयल्टी नियमों को किया आसान, निवेश का खुलेगा नया रास्ता
सीएम भजनलाल का ग्राउंड जीरो दौरा: मजदूर के घर खाया खाना, किसान के घर की विश्राम
शुभेंदु सरकार का बड़ा दांव: बंगाल के नए मुख्य सचिव बने मनोज अग्रवाल, जानिए कौन हैं ये वरिष्ठ अधिकारी
तमिलनाडु में शराब पर सर्जिकल स्ट्राइक : सीएम विजय ने 717 दुकानों को बंद करने का दिया आदेश
#Mohan Weds Pooja: सोशल मीडिया पर क्यों छाया इस कपल का रॉयल रोमांस?
गाजियाबाद-दिल्ली सफर करने वालों की बढ़ेगी मुश्किल: जून 2026 तक NH-09 पर रहेगा ट्रैफिक का भारी दबाव
युद्ध का साया: PM मोदी ने देशवासियों से की अपील, पेट्रोल-डीजल बचाएं और फिलहाल सोने की खरीदारी टाल दें
पीए मर्डर मिस्ट्री: मजार पर चादर, अयोध्या में दर्शन... फिर कोलकाता में कत्ल कैसे? मां का चौंकाने वाला दावा
पंजाब की सियासत में भूचाल: CM भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने थामा BJP का दामन
कुदरत की अनूठी इंजीनियरिंग: आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वह पेड़, जो आंधियों से हारने के बजाय खुद को बदल गया