तमिलनाडु की सियासत में एक बड़ा भूचाल आया है। TVK प्रमुख विजय के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद राज्य की राजनीति पूरी तरह बदल गई है। AIADMK के भीतर चल रही अंदरूनी कलह अब खुलकर बाहर आ गई है और पार्टी आधिकारिक तौर पर दो धड़ों में बंटती नजर आ रही है।
फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा दांव 13 मई को होने वाले महत्वपूर्ण फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले AIADMK के सीनियर नेता सीवी शनमुगम ने मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इससे विजय सरकार की स्थिति विधानसभा में बेहद मजबूत हो गई है।
DMK के साथ गठबंधन पर विवाद सीवी शनमुगम और विधायक वेलुमणि के नेतृत्व वाले धड़े का कहना है कि पार्टी प्रमुख पलानीस्वामी राज्य में सरकार बनाने के लिए DMK के साथ गठबंधन करने की तैयारी में थे। इस प्रस्ताव के सामने आते ही पार्टी में खलबली मच गई।
‘DMK के साथ गठबंधन यानी अस्तित्व का अंत’ सीवी शनमुगम ने स्पष्ट किया कि 53 वर्षों का इतिहास DMK के विरोध पर टिका है। उन्होंने कहा, हमने इस पार्टी की स्थापना ही DMK के खिलाफ की थी। अगर हम उनके साथ हाथ मिलाते, तो राज्य में AIADMK का अस्तित्व ही खत्म हो जाता। हमने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया।
TVK को समर्थन क्यों? शनमुगम के अनुसार, पार्टी के ज्यादातर सदस्यों ने DMK के साथ किसी भी तरह के समझौते का विरोध किया है। अब AIADMK का यह धड़ा बिना किसी गठबंधन के मजबूती से खड़ा होने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ हमने TVK को समर्थन देने का फैसला किया है, क्योंकि वे जनादेश के साथ सत्ता में आए हैं।
महापरिषद की बैठक की मांग इस राजनीतिक उठापटक के बीच AIADMK विधायक वेलुमणि ने पार्टी की महापरिषद (General Council) की तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है। अब सबकी निगाहें 13 मई को होने वाले फ्लोर टेस्ट पर टिकी हैं, जहां यह स्पष्ट हो जाएगा कि AIADMK के कितने विधायक आधिकारिक रूप से विजय सरकार के साथ खड़े नजर आते हैं।
चेन्नई, तमिलनाडु: AIADMK नेता CV शनमुगम ने कहा, ...हमने TVK को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया, जो विजयी रही।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
हमने इस पार्टी की स्थापना DMK के ख़िलाफ़ की थी। 53 सालों से, हमारी राजनीति DMK के ख़िलाफ़ रही है। इस इतिहास को देखते हुए, एक प्रस्ताव रखा गया था जिसमें सुझाव दिया गया… pic.twitter.com/h3FAlLWk6y
चीन की जासूस बनीं अमेरिकी मेयर: एलीन वांग ने कबूला जुर्म, अब हो सकती है 10 साल की जेल
नीट यूजी 2026: गेस पेपर से 120 सवाल मैच होने से मचा हड़कंप, सवालों के घेरे में परीक्षा की शुचिता
पीए मर्डर मिस्ट्री: मजार पर चादर, अयोध्या में दर्शन... फिर कोलकाता में कत्ल कैसे? मां का चौंकाने वाला दावा
सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड: संदिग्ध शूटर की मां का दावा, मेरा बेटा बेगुनाह, उस रात वह यूपी में था
डॉलर बचाने का मोदी प्लान! ईंधन की बचत से कैसे मजबूत होगा रुपया और आपकी अर्थव्यवस्था?
IPL 2026: मरने दो उसे! क्रुणाल पंड्या की इंजरी पर एस. बद्रीनाथ के विवादित बयान से बवाल
मॉल में बनी वीडियो तो भड़की इन्फ्लुएंसर, युवक को सरेआम पीटते हुए वीडियो वायरल
शपथ लेते ही विजय को देख भावुक हुईं तृषा कृष्णन, वायरल वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
61 गेंदों का सूखा खत्म: IPL 2026 में अक्षर पटेल का तूफानी कमबैक
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या: आरोपी राज सिंह की मां का बड़ा दावा- मेरा बेटा निर्दोष, मेरे पास सबूत