कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने मामले में बलिया के रहने वाले राज सिंह उर्फ चंदन को संदिग्ध शूटर मानते हुए अयोध्या से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी की मां जमवंती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
साजिश के तहत फंसाया गया मेरा बेटा आरोपी राज सिंह की मां जमवंती ने मीडिया के सामने अपने बेटे को पूरी तरह निर्दोष बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया है। मां का दावा है कि जिस 6 मई की रात कोलकाता में हत्याकांड हुआ, उस रात उनका बेटा उत्तर प्रदेश में ही था और शादी की तैयारियों में व्यस्त था।
दर्शन करने गए थे, पुलिस ने उठा लिया जमवंती सिंह ने गिरफ्तारी की आपबीती बताते हुए कहा, हम अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। तभी कोलकाता पुलिस आई और मेरे बेटे को जबरन उठा ले गई। हमें रात भर थाने में रखा गया और किसी से मिलने नहीं दिया गया। सुबह मेरे बेटे को बंगाल लेकर चले गए। उन्होंने कहा कि उनके पास बेटे की बेगुनाही साबित करने के लिए कई सबूत हैं।
कौन है राज सिंह? बलिया के आनंद नगर निवासी राज सिंह उर्फ चंदन का नाम पहले भी विवादों में रहा है। साल 2020 में उस पर एक अंडा व्यवसायी की हत्या का आरोप लगा था, जिसके बाद वह जमानत पर बाहर था। स्थानीय स्तर पर राज चुनाव भी लड़ चुका है और सोशल मीडिया पर उसकी कई बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हैं। उस पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से करीबी संबंध होने के भी आरोप लगते रहे हैं।
न्याय की गुहार रोते हुए जमवंती देवी ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को न्याय मिले। उनका कहना है कि राज किसी भी अपराध में शामिल नहीं है और उसे बिना वजह इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में घसीटा जा रहा है। पुलिस अब राज सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है ताकि हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ा जा सके।
*#WATCH | Ballia, UP: Jamvanti Devi, mother of the accused Raj Singh, arrested in connection with the murder of Chandranath Rath, personal assistant of CM Suvendu Adhikari, says, On the 7th, he was going to Lucknow. I was with him... We also went to Ayodhya for darshan, and the… pic.twitter.com/sZ9SnMqQO7
— ANI (@ANI) May 11, 2026
टॉप 10 न्यूज़: ईरान-ट्रंप विवाद से मुंबई इंडियंस की विदाई तक, आज की 10 बड़ी खबरें
क्या झारखंड भाजपा का सिस्टम आउटडेटेड हो गया है? पार्टी में अब सॉफ्टवेयर बदलने की मांग
हालात सामान्य होने तक सोना न खरीदें : पीएम मोदी की अपील से धड़ाम हुआ सोने का भाव
मदर्स डे पर चीन का गलवान प्रोपगैंडा : शहीदों की माताओं के आंसुओं का राजनीतिक इस्तेमाल
रील लाइफ से रियल लाइफ तक: थलापति विजय के CM बनने पर मलेशियाई PM का क्रांतिकारी संदेश
शादी बनी अखाड़ा: वरमाला के मंच पर दूल्हा-दुल्हन के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल
जगन्नाथ पुरी में दिखा कुदरत का करिश्मा: आसमान से समंदर तक उतरी हाथी की सूंड , वीडियो वायरल
दहेज की ऐसी नुमाइश! गाज़ियाबाद की शादी में BMW, करोड़ों कैश और बिचौलिए को मिली Scorpio N
साइबर एक्सपर्ट्स के लिए सुनहरा अवसर: I4C में 195 पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी
सोना कम खरीदने की पीएम मोदी की सलाह पर भड़के राहुल तो रामदास आठवले ने दिया करारा जवाब