तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय अब तमिलनाडु की राजनीतिक सत्ता के केंद्र में हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। अब इस सूची में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का नाम भी जुड़ गया है।
पर्दे के हीरो से सत्ता के नायक तक मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विजय को बधाई दी। उन्होंने लिखा, कई वर्षों तक उनके प्रशंसकों ने उन्हें फिल्मों में भ्रष्ट राजनेताओं और खलनायकों को तीन घंटे के भीतर धूल चटाते देखा है। अब तमिलनाडु की जनता ने उन्हें पर्दे की किसी भी भूमिका से कहीं बड़ी और वास्तविक जिम्मेदारी सौंपी है।
ओरु वायरल पुरची : एक उंगली का कमाल प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने अपनी बधाई में तमिल कहावत ओरु वायरल पुरची (एक उंगली की क्रांति) का इस्तेमाल किया। उन्होंने एक वोट की ताकत पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र में एक उंगली से की गई क्रांति अब इतिहास रचने की दहलीज पर है।
सशक्त संबंधों की उम्मीद मलेशियाई पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि मलेशिया और तमिलनाडु के बीच पीढ़ियों पुराने गहरे सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विजय के साथ मिलकर भविष्य में आर्थिक और जन-संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई है।
वैश्विक स्तर पर गूंज विजय को केवल मलेशिया से ही नहीं, बल्कि श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से भी शुभकामनाएँ मिली हैं। राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। उन्होंने आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं पर बल देते हुए मुख्यमंत्री विजय के सफल कार्यकाल की कामना की।
विधानसभा का गणित और फ्लोर टेस्ट तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके (TVK) 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि विजय ने स्वयं दो सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में एक सीट छोड़ने के बाद पार्टी के पास 107 विधायक बचे।
वर्तमान में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन के साथ गठबंधन का आंकड़ा 120 तक पहुंच गया है। अब एआईएडीएमके (AIADMK) के एक धड़े ने भी फ्लोर टेस्ट में विजय की सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है, जिससे मुख्यमंत्री विजय की स्थिति और भी मजबूत हो गई है।
I warmly congratulate my friend Vijay on being elected Chief Minister of Tamil Nadu.
— Anwar Ibrahim (@anwaribrahim) May 12, 2026
For many years, his adoring fans watched him defeat corrupt politicians and assorted villains within three hours, usually after a short interval. The people of Tamil Nadu have now entrusted… pic.twitter.com/dwS1TD5F4t
भुवनेश्वर का जादुई छक्का और RCB की खिताबी जीत का कनेक्शन, क्या 10 साल पुराना इतिहास दोहराएगी बेंगलुरु?
पाकिस्तान का डबल गेम बेनकाब: मध्यस्थता का दिखावा, पर नूर खान एयरबेस पर छिपे थे ईरानी विमान
हालात सामान्य होने तक सोना न खरीदें : पीएम मोदी की अपील से धड़ाम हुआ सोने का भाव
एक्शन में सीएम जोसेफ विजय: मंदिर-स्कूल के पास की 717 शराब दुकानें होंगी बंद
पीएम मोदी की बचत अपील पर JDU का बड़ा समर्थन: कहा- मुश्किल वक्त में देश का साथ जरूरी
सुनामी और वैश्विक संकट: PM मोदी की अपील पर सुधांशु त्रिवेदी का विपक्ष को कड़ा जवाब
मौसम अलर्ट: पश्चिमी विक्षोभ का कहर, देश के इन हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी
अभी न खरीदें सोना, पेट्रोल-डीजल का करें कम इस्तेमाल: वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी की दो टूक अपील
सुवेंदु का ऑपरेशन क्लीन : बंगाल में सिंडिकेट राज और अवैध खनन पर CM की सीधी सर्जिकल स्ट्राइक
पीलीभीत का शोले ड्रामा: प्रेमी से शादी की जिद में पानी की टंकी पर चढ़ी बसंती