मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और संभावित वैश्विक मंदी की आहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, कार पूलिंग करने और वर्चुअल मीटिंग्स पर जोर देने की अपील की है।
इस बीच, प्रधानमंत्री की इस सलाह पर एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू (JDU) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
मंदी का साया है वैश्विक हकीकत जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने मंगलवार को स्थिति की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा कि दुनिया भर की रेटिंग एजेंसियां मंदी की चेतावनी दे चुकी हैं। इसका सीधा असर रोजगार, नौकरियों और विकास पर पड़ना तय है। महंगाई भी एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है, जिसका सामना पूरी दुनिया कर रही है।
भारत ने आम आदमी को बिखरने नहीं दिया जेडीयू प्रवक्ता ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका जैसे बड़े तेल उत्पादक देशों में भी उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई कीमतों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि भारत में प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व ने आम जनता को वैश्विक संकट की मार से काफी हद तक सुरक्षित रखा है।
फिजूलखर्ची पर लगाम लगाना समय की मांग राजीव रंजन ने पीएम की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स) को बचाना देशहित में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोने की खरीदारी, विदेशी यात्राओं और पेट्रोलियम पदार्थों की अनावश्यक खपत पर अंकुश लगाना जरूरी है क्योंकि इनका बड़ा हिस्सा आयात पर निर्भर है।
उन्होंने आगे कहा, कौन क्या कहता है, उससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि हमारी विवेकशील जनता इस मुश्किल समय में देश की मदद के लिए खुद को तैयार करे।
विपक्ष का क्या है स्टैंड? प्रधानमंत्री की एक साल तक सोना न खरीदने वाली अपील पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस आर्थिक संकट के बीच राजनीतिक दलों के अलग-अलग सुरों ने देश में बहस छेड़ दी है कि क्या जनता को वाकई अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है, या सरकार को महंगाई पर कड़े कदम उठाने चाहिए।
#WATCH दिल्ली: JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा, दुनिया की सभी रेटिंग एजेंसियों ने यह कहा है कि पूरी दुनिया में मंदी के आसार हैं... इसका असर रोजगार, नौकरियों और विकास पर पड़ेगा। महंगाई को लेकर भी इन एजेंसियों का कहना है कि पूरी दुनिया को कई… pic.twitter.com/50oa2LyoZM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
IPL 2026: धोनी की वापसी का प्लान तैयार, ऑरेंज कैप और प्लेऑफ को लेकर बड़ी भविष्यवाणी
हार्दिक पांड्या के अनफॉलो कांड से मची खलबली, क्या मुंबई इंडियंस के खेमे में सब ठीक है?
मैं भारत में घुस गई ... पाकिस्तानी महिला का दावा निकला फेक , वायरल वीडियो की खुली पोल
मदर्स डे पर चीन का गलवान प्रोपगैंडा : शहीदों की माताओं के आंसुओं का राजनीतिक इस्तेमाल
दिल्ली में अब टोल पर नहीं रुकेगी गाड़ी: पहले बैरियर-फ्री टोल प्लाजा का उद्घाटन
# BCCI के नियमों की उड़ी धज्जियां? LSG डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़े गए सपोर्ट स्टाफ
PBKS vs DC: दिल्ली की जीत से पलटा पॉइंट्स टेबल का खेल, चेन्नई और राजस्थान को मिली संजीवनी
अंडर-17 विमेंस एशियन कप: चीन से हारकर बाहर हुआ भारत, वर्ल्ड कप का सपना टूटा
PM मोदी को देशविरोधी कहकर फंसे सपा सांसद, मचा सियासी बवाल
आयरलैंड दौरे के लिए बीसीसीआई का बड़ा दांव: संजू सैमसन नहीं, अब यह धाकड़ खिलाड़ी संभालेगा टीम इंडिया की कमान