शांति प्रस्ताव पर तकरार अमेरिका और ईरान के बीच शांति की सारी कोशिशें एक बार फिर विफल हो गई हैं। दोनों देशों ने एक-दूसरे की शर्तों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसके बाद खाड़ी देशों में फिर से युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। शांति प्रस्ताव के ठुकराए जाने से भड़के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है।
मूर्खतापूर्ण प्रस्ताव , ट्रंप हुए आगबबूला ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को मूर्खतापूर्ण और बेकार करार दिया है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ईरान को लगता है कि अमेरिका दबाव में आकर या थककर समझौता कर लेगा, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। मैं तब तक उन पर सख्ती बनाए रखूंगा जब तक वे एक उचित समझौते पर तैयार नहीं हो जाते।
क्या था ईरान का प्रस्ताव? ईरान ने पाकिस्तानी मध्यस्थों के जरिए अमेरिका को अपना जवाब भेजा था। इसमें युद्धविराम, होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा, परमाणु कार्यक्रम और अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने जैसी मांगें शामिल थीं। हालांकि, ट्रंप ने इन शर्तों को खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वॉशिंगटन अपनी शर्तों पर कोई समझौता नहीं करेगा।
सैन्य कार्रवाई की तैयारी? शांति वार्ता फेल होने के बाद अब पेंटागन के गलियारों में सैन्य विकल्प पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ईरान की बातचीत की रणनीति से बेहद नाराज है। पेंटागन के कई शीर्ष अधिकारी ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए टारगेटेड स्ट्राइक (Targeted Strikes) और अधिक आक्रामक सैन्य कदमों की वकालत कर रहे हैं।
जटिल होते विवाद के मुद्दे अमेरिका और ईरान के बीच मतभेदों की लंबी सूची है। इसमें होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा, ईरानी जहाजों की अमेरिकी नाकेबंदी, परमाणु कार्यक्रम की सीमा और बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक मुख्य मुद्दे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों के बीच अविश्वास की खाई इतनी गहरी है कि फिलहाल शांति की उम्मीदें वेंटिलेटर पर हैं।
वैश्विक बाजार पर मंडराया खतरा शांति वार्ता के पूरी तरह पटरी से उतरने का सीधा असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ रहा है। होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका बनी हुई है। ट्रंप प्रशासन का आक्रामक रुख अब ईरान को बैकफुट पर धकेलने की रणनीति का हिस्सा है, लेकिन इसके परिणाम क्षेत्र में बड़े सैन्य टकराव के रूप में भी सामने आ सकते हैं।
🚨 WOW! President Trump just PUMMELED IRAN
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) May 11, 2026
Are they STUPID people? They didn t want to believe it. They think that, well, I ll get tired of this. I ll get bored or I ll have some pressure? But there s NO pressure.
They give us a STUPID proposal. It s a STUPID proposal.… pic.twitter.com/nAkIoxoKqc
आयरलैंड दौरे के लिए बीसीसीआई का बड़ा दांव: संजू सैमसन नहीं, अब यह धाकड़ खिलाड़ी संभालेगा टीम इंडिया की कमान
भुवनेश्वर का जादुई छक्का और RCB की खिताबी जीत का कनेक्शन, क्या 10 साल पुराना इतिहास दोहराएगी बेंगलुरु?
26 घंटे में तीन कत्ल, मन का राजा बनकर घूम रहा साइको किलर ढेर
पंजाब की सियासत में भूचाल: CM भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने थामा BJP का दामन
पटना में जल्द ही गंगा की लहरों पर दौड़ेगी वॉटर मेट्रो , बदल जाएगी राजधानी की सूरत
ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: कच्चे तेल और गैस की रॉयल्टी दरों में सरकार का बड़ा सुधार
नियमों को ठेंगा? बीसीसीआई की कड़ी गाइडलाइंस के बीच गर्लफ्रेंड संग घूमते दिखे अर्शदीप सिंह
ट्रंप की चेतावनी: ईरान के कट्टरपंथी घुटने टेकेंगे, समझौता होने तक नहीं रुकूंगा
युद्ध का साया: PM मोदी ने देशवासियों से की अपील, पेट्रोल-डीजल बचाएं और फिलहाल सोने की खरीदारी टाल दें
बैन की बेड़ियों को तोड़ गोंडा पहुंचीं विनेश फोगाट; रेसलिंग फेडरेशन के फैसले को बताया अवैध