परीक्षा रद्द और CBI जांच का निर्णय नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET (UG) परीक्षा को रद्द कर दिया है। सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसकी विस्तृत जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। NTA जांच में पूरी तरह सहयोग करेगा और सभी जरूरी रिकॉर्ड एजेंसी को उपलब्ध कराएगा।
छात्रों को नहीं देना होगा दोबारा शुल्क परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के मन में रजिस्ट्रेशन को लेकर कई सवाल हैं। NTA ने स्पष्ट किया है कि नई तारीखों पर परीक्षा देने के लिए छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने या अतिरिक्त परीक्षा शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। जो फीस पहले जमा की गई थी, उसे वापस कर दिया जाएगा।
नए सिरे से जारी होंगे एडमिट कार्ड परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। नई परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए छात्रों को नए सिरे से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। सरकार का मुख्य जोर दोषियों को सजा दिलाने और जांच प्रक्रिया को पुख्ता करने पर है।
120 सवालों का मेल बना विवाद की वजह राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने इस मामले में बड़ी गड़बड़ी की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में 120 सवालों का हूबहू मिलना एक गंभीर मामला है, जो पेपर लीक के संदेह को पुख्ता करता है। जांच एजेंसियां इस मामले को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ देख रही हैं।
कानूनी कार्रवाई और पुलिस की भूमिका मंत्री ने स्पष्ट किया कि जांच में कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है ताकि सबूत कमजोर न पड़ें। पुलिस पर उठ रहे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले इसे छोटा मामला समझा गया होगा, लेकिन अब हर पहलू पर नजर है। वर्तमान सरकार पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाए गए 10 साल की सजा वाले कानून के तहत ही मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
National Testing Agency- The Government of India has further decided to refer the matter to the Central Bureau of Investigation for a comprehensive inquiry into the allegations therein. NTA will extend full cooperation to the Bureau and will provide all materials, records, and… pic.twitter.com/3wPDmXSMXh
— ANI (@ANI) May 12, 2026
मैं भारत में घुस गई ... पाकिस्तानी महिला का दावा निकला फेक , वायरल वीडियो की खुली पोल
#Mohan Weds Pooja: सोशल मीडिया पर क्यों छाया इस कपल का रॉयल रोमांस?
बाजार की भारी बिकवाली के बीच ONGC और Oil India की रॉकेट चाल, जानें क्या है वजह?
तमिलनाडु में शराब पर सर्जिकल स्ट्राइक : सीएम विजय ने 717 दुकानों को बंद करने का दिया आदेश
शपथ लेते ही विजय को देख भावुक हुईं तृषा कृष्णन, वायरल वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
बंगाल में ममता की हार के असली हीरो कौन? कुमार विश्वास का तंज सोशल मीडिया पर वायरल
गाजियाबाद में दहेज का नया रिकॉर्ड: करोड़ों की नकदी, BMW और बिचौलिए को मिली स्कॉर्पियो!
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या: आरोपी राज सिंह की मां का बड़ा दावा- मेरा बेटा निर्दोष, मेरे पास सबूत
टिम डेविड पर गिरी IPL की गाज: अश्लील इशारा करना पड़ा भारी, कटा तगड़ा चालान
फाइटर जेट बेचने के लिए चीन का फर्जीवाड़ा : राफेल को गिराने का झूठा प्रोपेगेंडा, दुनिया में हो रही फजीहत