खाड़ी देशों में तनाव एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। कुवैत ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) पर अपनी सीमा में घुसपैठ और ग्राउंड ऑपरेशन करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में पहले से ही भारी उथल-पुथल मची हुई है।
बूबियन आईलैंड पर आमना-सामना कुवैत सरकार के मुताबिक, IRGC के हथियारबंद लड़ाकों ने बूबियन आईलैंड में घुसकर कुवैती ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। इस दौरान कुवैती सेना और ईरानी लड़ाकों के बीच सीधी फायरिंग हुई, जिसमें कुवैत का एक जवान घायल हो गया है। अब तक ईरान ने इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पहली बार जमीन पर उतरा ईरान 28 फरवरी से शुरू हुई अमेरिका-ईरान जंग में यह पहली बार है जब ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से इतर ग्राउंड ऑपरेशन का रास्ता अपनाया है। अब तक ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर किए गए हमले केवल हवाई हमलों तक सीमित थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस ऑपरेशन का मकसद क्या था और क्या ईरानी लड़ाके अपने मिशन में सफल हो पाए।
क्यों अहम है बूबियन आईलैंड? बूबियन आईलैंड कुवैत का सबसे बड़ा द्वीप है, जो फारस की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण यह कुवैत की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जानकारों का मानना है कि इस द्वीप पर अमेरिकी सैन्य बेस की मौजूदगी की चर्चाओं के चलते ही ईरान ने इसे अपना निशाना बनाया होगा।
परमाणु समझौते पर लाइव सपोर्ट पर जंग दूसरी ओर, ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। हाल ही में अमेरिका ने ईरान के नए प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि दोनों देशों के बीच चल रहा सीजफायर लाइव सपोर्ट सिस्टम पर है और यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो अमेरिका फिर से ईरान पर बड़े सैन्य हमले की तैयारी कर सकता है।
#Kuwait condemns an act of an armed group belonging to the #Iran s Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC), who sneaked to Boubyan Island to carry out hostile actions against the State of Kuwait.https://t.co/XhXlGYerSx#KUNA pic.twitter.com/2oRajR2LUA
— Kuwait News Agency - English Feed (@kuna_en) May 12, 2026
अनिल कपूर की छुपी रुस्तम बहन: लाइमलाइट से दूर, पर फिल्म जगत में रसूखदार है इनका परिवार
क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी की अपील के बाद मची हलचल पर हरदीप पुरी का बड़ा बयान
नींद में भी असम का सपना देखते हैं सीएम हिमंता, बेटी ने खोला राज तो भावुक हुए लोग
2 साल का लिव-इन, फिर बेवफाई का बम : पिता के सामने जब खुला बेटी का काला सच
पाकिस्तान का डबल गेम बेनकाब: मध्यस्थता का दिखावा, पर नूर खान एयरबेस पर छिपे थे ईरानी विमान
हिमाचल में कुदरत का कहर: 16 मई तक अलर्ट, तेज आंधी और ओलावृष्टि से भारी तबाही
विराट कोहली के बिना फीकी पड़ी टेस्ट क्रिकेट की चमक: संन्यास के एक साल बाद भी फैंस के दिलों में टीस
सुवेंदु का ऑपरेशन क्लीन : बंगाल में सिंडिकेट राज और अवैध खनन पर CM की सीधी सर्जिकल स्ट्राइक
दूल्हे की गजब हरकत! दुल्हन को पहनाने की जगह खुद ही पहन ली वरमाला, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
चीन की जासूस बनीं अमेरिकी मेयर: एलीन वांग ने कबूला जुर्म, अब हो सकती है 10 साल की जेल