आईपीएल (IPL) का खुमार इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है। स्टेडियम में अपनी पसंदीदा टीम को लाइव खेलते देखने के लिए प्रशंसक कुछ भी करने को तैयार हैं। लेकिन यही उत्साह अब साइबर अपराधियों के लिए कमाई का जरिया बन गया है। अगर आप भी सस्ते टिकट के चक्कर में हैं, तो सावधान हो जाएं, वरना आपका बैंक अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है।
सस्ती टिकट का झांसा और स्कैम का जाल
स्कैमर्स सोशल मीडिया विज्ञापनों और मैसेज के जरिए लोगों को लुभाते हैं। वे 50% की भारी छूट और सीमित सीटें उपलब्ध जैसे लुभावने दावों का इस्तेमाल करते हैं। जल्दीबाजी में लोग बिना सोचे-समझे लिंक पर क्लिक कर देते हैं। एक बार लिंक पर क्लिक करते ही आप एक फर्जी वेबसाइट पर पहुँच जाते हैं, जो बिल्कुल असली जैसी दिखती है। वहां टिकट बुकिंग का पूरा नाटक रचा जाता है और आपसे ऑनलाइन पेमेंट करवा लिया जाता है।
स्टेडियम पहुंचकर खुलती है पोल
ठगी का पता तब चलता है, जब आप मैच के दिन स्टेडियम के गेट पर पहुंचते हैं। कई बार स्कैमर्स लोगों को भरोसा दिलाने के लिए फर्जी कन्फर्मेशन मैसेज भी भेज देते हैं। हाल ही में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर कॉम्प्लिमेंट्री पास के नाम पर लोगों को ठगने का मामला भी सामने आया है। अंत में, न तो टिकट असली होती है और न ही स्टेडियम में एंट्री मिलती है।
कैसे बचें? इन बातों का रखें खास ख्याल
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने प्रशंसकों को सचेत रहने की सलाह दी है। अपनी सुरक्षा के लिए इन बातों का पालन करें:
स्कैम होने पर क्या करें?
यदि आप किसी साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं, तो घबराएं नहीं। तुरंत अपनी शिकायत दर्ज कराएं:
याद रखें, आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। खेल का आनंद लें, लेकिन अपनी डिजिटल सुरक्षा से समझौता न करें।
“50% में IPL tickets मिल रही हैं…”
— CyberDost I4C (@Cyberdost) May 8, 2026
Aap bhi bina soche book karenge?
यही वह moment है जहाँ scammers aapki excitement ka फायदा उठाते हैं. Social media ads aur fake websites के through ये offers इतने genuine लगते हैं कि लोग बिना verify किए payment कर देते हैं.
Booking हो जाती है,… pic.twitter.com/biskYLFdqQ
क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा महा-विस्फोट: जिम्बाब्वे में बना 822 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
हंता वायरस का खौफ: क्या ये बनेगा अगला कोरोना? WHO ने दी बड़ी राहत, जानें क्या है हकीकत
सैमसंग-एप्पल की बढ़ सकती है धड़कनें: भारत आ रहे ओप्पो के दो सुपर-पावरफुल फ्लैगशिप फोन
मुंबई इंडियंस में मची हलचल: क्या हार्दिक पांड्या की चोट और टीम से दूरी है कोई बड़ा संकेत?
प्रतीक यादव के निधन से टूट गया यादव परिवार: अखिलेश के साथ का वो भावुक वीडियो हुआ वायरल
सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% किया
क्रूड ऑयल की कीमतों पर ट्रंप का बड़ा एक्शन प्लान, बोले- कीमतें घटाने के लिए जो करना पड़े, करेंगे
नासिक धर्मांतरण केस: निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद के घर पर चला बुलडोजर
बरगी बांध क्रूज हादसा: कागजों में पहले ही मौत का फरमान, सीज इंजनों के भरोसे चल रही थी सवारियों की जान
गुजरात टाइटंस का लैवेंडर अवतार: खिलाड़ियों की जर्सी के पीछे छिपा है ये भावुक संदेश