क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल यूं ही नहीं कहा जाता। हाल ही में जिम्बाब्वे के घरेलू क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा देखने को मिला है, जिसने पूरी दुनिया के क्रिकेट विशेषज्ञों को हिलाकर रख दिया है। एक मैच में टीम ने 800 से अधिक रन बनाकर इतिहास रच दिया।
यह अद्भुत मुकाबला जिम्बाब्वे की घरेलू लीग में स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब और मीथेन लायंस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉर्पियंस ने निर्धारित 50 ओवरों में महज 4 विकेट खोकर 822 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस दौरान टीम का रन रेट 16.44 प्रति ओवर रहा।
इस मैच में रनों की बारिश हुई। टीम के बल्लेबाज तकुंडा मडेम्बो ने 143 गेंदों में 302 रनों की नाबाद तिहरा शतक पारी खेली, जिसमें 50 चौके और 7 छक्के शामिल थे। वहीं, विन्फ्रेड मुटेंडे ने मात्र 75 गेंदों में 203 रन (23 चौके, 13 छक्के) बनाए। इसके अलावा गैब्रियल जया ने 49 गेंदों में 110 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली।
इतने बड़े लक्ष्य के दबाव में मीथेन लायंस की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम महज 28 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस प्रकार स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने 794 रनों के अविश्वसनीय और ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज की, जो शायद क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है।
मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर इंग्लैंड (498 रन) के नाम है। वहीं भारतीय घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु ने विजय हजारे ट्रॉफी में 506 रन बनाए थे। स्कॉर्पियंस का 822 रनों का यह आंकड़ा फिलहाल अंतरराष्ट्रीय मानदंडों से बाहर है, फिर भी यह रिकॉर्ड आने वाले कई दशकों तक क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना रहेगा।
Something happened in Zimbabwe when we were busy with IPL and Elections. 800+ in 50 overs match and 790+ winning margin.
— Ajay R (@jaitwits) May 12, 2026
Scorpion Cricket Club. pic.twitter.com/VPkLr8xsqN
पाकिस्तान में क्यों मचा है महंगाई का हाहाकार? फजल-उर-रहमान ने भारत का उदाहरण देकर शहबाज सरकार को घेरा
पाकिस्तान की धुरंधर को टक्कर देने की कोशिश नाकाम, मेरा ल्यारी के सिर्फ 22 टिकट बिके!
मोदी जी ने बोला है, करना पड़ेगा! : वर्क फ्रॉम होम की अपील पर सोशल मीडिया पर मीम्स की सुनामी
सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों का बड़ा ऐलान: अब नहीं बढ़ेंगे टिकट के दाम, संकट में हैं थिएटर मालिक
नाटो जैसा मिलिट्री ब्लॉक: तुर्की-कतर के जुड़ने से पाकिस्तान-सऊदी गठबंधन हुआ और घातक, क्या है भारत के लिए खतरा?
NEET पेपर लीक: नासिक से केरल तक फैला सॉल्वर गैंग का जाल, कैसे 22 लाख छात्रों के भविष्य से हुआ खिलवाड़?
10 रुपये का डाइपर लीक नहीं होता, पर NTA का पेपर लीक हो जाता है : नीट विवाद पर भड़के खान सर
क्या आपने देखा? राजस्थान रॉयल्स के स्टार वैभव सूर्यवंशी का क्यूट अवतार हुआ वायरल
इंदौर: सफाईकर्मी पर फेंका 100 किलो का पार्सल, हत्या के प्रयास में 3 गिरफ्तार
विकसित भारत की राह: पीएम मोदी की 5 देशों की महत्वपूर्ण यात्रा, जानिए क्यों है अहम