पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारत की फिल्म धुरंधर (जो पाकिस्तान में बैन थी) के जवाब में बनाई गई पाकिस्तानी फिल्म मेरा ल्यारी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह औंधे मुंह गिरी है। हालात इतने खराब हैं कि रिलीज के पहले ही दिन इसे सिनेमाघरों से उतारना पड़ा।
सिर्फ 22 टिकटों की बिक्री मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 मई को रिलीज हुई मेरा ल्यारी को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। फिल्म की ओपनिंग इतनी निराशाजनक थी कि पूरे पाकिस्तान में इसके कुल 22 टिकट ही बिक सके। कम मांग और खराब रिस्पॉन्स को देखते हुए थिएटर मालिकों ने फिल्म को तुरंत हटाना ही बेहतर समझा।
धुरंधर का जवाब देने की जिद दरअसल, पाकिस्तान में भारत की फिल्म धुरंधर काफी चर्चित रही थी। वहां फिल्म के आधिकारिक प्रदर्शन पर रोक के बावजूद लोगों ने इसे पाइरेटेड वर्जन में देखा था। धुरंधर का दूसरा पार्ट आने के बाद पाकिस्तान में काफी आक्रोश देखा गया था। ल्यारी के लोगों का दावा था कि भारत ने उनकी छवि खराब की है, जिसके जवाब में उन्होंने यह फिल्म बनाई थी।
क्या दिखा टीजर में? फिल्म के टीजर में एंटी-इंडिया कुछ भी नहीं है। यह पूरी तरह से विमिन सेंट्रिक फिल्म है जो ल्यारी की लड़कियों के संघर्ष और फुटबॉल के प्रति उनके जुनून को दिखाती है। फिल्म का निर्देशन अबु अली ने किया है और इसमें दानानीर मोबीन और आयशा ओमर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। टीजर में एक लड़की का अपने पिता के डर से फुटबॉल खेलने और संघर्ष करने की कहानी दिखाई गई है।
सोशल मीडिया पर उड़ रही खिल्ली फिल्म की असफलता के बाद भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बस धुरंधर के नाम पर कुछ भी दे दो। वहीं अन्य ने टिप्पणी की कि पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री अब भी पुरानी छवि से बाहर नहीं निकल पा रही है। कुल मिलाकर, धुरंधर का मुकाबला करने के चक्कर में बनाई गई यह फिल्म न तो कहानी के दम पर और न ही बॉक्स ऑफिस पर कोई छाप छोड़ पाई।
The thrill, the emotions, and the fierce women protecting each other, standing up for each other. Mera Lyari’s teaser is out and I’m covered in literal goosebumps.#MeraLyari #DananeerMobeen pic.twitter.com/yqZrqxjwbZ
— 𝖿𝖺𝗋𝖺𝗁. (@guzaaaarish) April 24, 2026
ईंधन संकट पर PM मोदी की सादा जीवन-उच्च विचार वाली मुहिम: काफिला हुआ आधा, राज्यों ने भी कसी कमर
ओडिशा: जमीन विवाद में महिला की हत्या, साइकिल पर शव लेकर थाने पहुंचे परिजन
ट्रंप की चीन यात्रा से पहले बीजिंग ने खींची लक्ष्मण रेखा , इन 4 मुद्दों पर बोलने की मनाही
ईशान किशन का सुपरमैन कैच: वाशिंगटन सुंदर की पारी का किया ऐसा अंत, दंग रह गए फैंस
रील बनाने के चक्कर में मौत से खेल रहा था युवक, लोको पायलट ने सिखाया ऐसा सबक!
सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों का बड़ा ऐलान: अब नहीं बढ़ेंगे टिकट के दाम, संकट में हैं थिएटर मालिक
समाजवादी परिवार को बड़ा झटका: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन
सीएम विजय का मास्टरस्ट्रोक: शपथ लेने के 48 घंटे बाद फिल्म इंडस्ट्री को दिया बड़ा तोहफा
क्या पाकिस्तान अब मध्यस्थ नहीं रहेगा? ईरानी फाइटर जेट्स को पनाह देने के आरोपों के बीच ट्रंप का आया बड़ा बयान
IPL 2026: SRH की करारी हार के जिम्मेदार ये 4 खिलाड़ी, गुजरात टाइटंस ने कैसे पलटी बाजी?