पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान पर आरोप है कि उसने ईरान के लड़ाकू विमानों को अपने एयरबेस पर सुरक्षित ठिकाना दिया है, ताकि उन्हें अमेरिकी हमलों से बचाया जा सके। इस खुलासे के बाद अमेरिका में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।
सीनेट में रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए उसे मध्यस्थ की भूमिका से हटाने की मांग की है। ग्राहम ने साफ कहा, मुझे पाकिस्तान पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। अगर वे ईरानी सैन्य विमानों को अपने ठिकानों पर पनाह दे रहे हैं, तो हमें तुरंत किसी दूसरे देश को मध्यस्थ चुनना चाहिए।
हाल ही में अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि ईरान ने अपने फाइटर जेट्स को पाकिस्तानी एयरबेस में छुपाया है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच शांति वार्ताकार का मुखौटा पहनकर चुपचाप ईरान की सैन्य मदद की। हालांकि, पाकिस्तान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज किया है और इसे बेबुनियाद बताया है।
इन तमाम आरोपों के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख कुछ अलग नजर आया है। चीन रवानगी से ठीक पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वे बहुत अच्छे लोग हैं।
ईरान के साथ चल रहे तनाव और शांति वार्ता के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, हम देख रहे हैं कि आगे क्या होता है। हम एक अच्छा समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं। ईरान की सेना पूरी तरह तबाह हो चुकी है और अब वे उस स्थिति में नहीं हैं कि लड़ सकें।
भले ही ट्रंप ने फिलहाल पाकिस्तान के नेतृत्व की तारीफ की हो, लेकिन अमेरिकी सीनेट में बढ़ रहा दबाव राष्ट्रपति प्रशासन के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अगर यह साबित होता है कि पाकिस्तान ने दुश्मन देश के सैन्य विमानों को पनाह दी है, तो अमेरिका के लिए पाकिस्तान के साथ संबंधों को संतुलित रखना बहुत चुनौतीपूर्ण होगा। अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या अमेरिका पाकिस्तान को दरकिनार कर किसी वैकल्पिक मध्यस्थ की तलाश करेगा।
#WATCH ईरान के साथ शांति समझौते के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हम देखेंगे कि क्या होता है। हम बस एक अच्छा समझौता कर रहे हैं। उनकी सेना खत्म हो चुकी है और पूरी तरह तबाह हो गई है... यह अमेरिकी लोगों के लिए बहुत अच्छा होगा और मुझे लगता है कि असल… pic.twitter.com/cAv15P6fMB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
बेखौफ, बेरहम और बेमिसाल... IPL 2026 में गेंदबाजों की नींद उड़ाने वाला 15 साल का सुपरस्टार
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: नतीजे घोषित, 85.20% छात्र सफल; ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
ऐतिहासिक जीत से बांग्लादेश का उदय, भारत के लिए बढ़ा WTC की राह में संकट
गुजरात में प्रशासनिक फेरबदल की बड़ी सुनामी: 72 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए कप्तान
तेल और सोने पर पीएम मोदी की अपील: क्या भारत बड़े झटके के लिए तैयार है?
सपा प्रवक्ता का विवादित बयान: ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश, यूपी की राजनीति में मचा घमासान!
मीरपुर में मोहम्मद रिजवान की इज्जत का हुआ कचूमर, बांग्लादेशी खिलाड़ी ने मैदान पर उड़ाई धज्जियां
नासिक TCS केस: निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद मतीन पटेल पर चला बुलडोज़र, अब गिरफ्तारी की तैयारी?
ईंधन बचाने के लिए PM मोदी ने घटाया अपना काफिला, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने भी दिखाई एकजुटता
तमिलनाडु: विजय सरकार के विश्वासमत से पहले AIADMK में बड़ी बगावत, व्हिप जारी कर दी गई चेतावनी