इंदौर के राज मोहल्ला इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। ड्यूटी कर रही नगर निगम की एक महिला सफाईकर्मी पर बस से 100 किलो का भारी-भरकम पार्सल फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला? घायल महिला सुनीता बाली निगम में सफाईकर्मी हैं। रविवार को राज मोहल्ला में सफाई के दौरान उन्होंने वहां खड़ी एक बस के स्टाफ से वाहन थोड़ा हटाने का आग्रह किया था। सुनीता ने सफाई के दौरान लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। इसके तुरंत बाद, बस से 100 किलो का पार्सल सीधे सुनीता के ऊपर फेंक दिया गया।
सीसीटीवी से खुली पोल घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में बस के पिछले हिस्से पर HANSCHAAL लिखा हुआ मिला। इसी सुराग के आधार पर मल्हारगंज पुलिस ने मामले का खुलासा किया और तीन आरोपियों—संजय, आकाश और तुषार को दबोच लिया।
हत्या के प्रयास की धाराएं पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह कृत्य महज लापरवाही थी या सफाईकर्मी को निशाना बनाकर जानबूझकर किया गया हमला।
सफाईकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। नेटिजन्स ने सफाईकर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर काम करने वाले इन कर्मचारियों के प्रति इतनी संवेदनहीनता और लापरवाही बर्दाश्त के बाहर है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या घटनास्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं। घटना के बाद संबंधित गोदाम को भी सील कर दिया गया है।
*महिला पर फेंका 55 किलो का पार्सल, 3 गिरफ्तार
— News Leader (@NewsLeaderLive) May 11, 2026
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला सफाईकर्मी की हत्या की कोशिश के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यहां ड्यूटी पर तैनात महिला सफाईकर्मी पर चलती बस से भारी भरकर पार्सल फेंका गया. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें… pic.twitter.com/bmaT2YAvLB
शपथ से पहले शक्तिपीठ में शक्ति प्रदर्शन: कामाख्या मंदिर में जुटे भाजपा के दिग्गज, सीएम सरमा ने मांगा आशीर्वाद
असम की बागडोर फिर संभालेंगे हिमंत बिस्वा सरमा: दूसरी पारी की शपथ के बाद बेटी ने खोला पिता की मेहनत का राज
विजय के CM बनने पर रजनीकांत ने साधी चुप्पी, वायरल वीडियो में दिखा ऐसा रिएक्शन
210 रन बनाकर भी फिसली पंजाब किंग्स, बना IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
CBI चीफ का चयन: राहुल गांधी का PM को तीखा पत्र, कहा- मैं रबर स्टाम्प नहीं
मीरपुर में मोहम्मद रिजवान की इज्जत का हुआ कचूमर, बांग्लादेशी खिलाड़ी ने मैदान पर उड़ाई धज्जियां
NEET 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक की CBI जांच के आदेश, लाखों छात्रों को नई तारीखों का इंतजार
पीएम मोदी की बचत अपील पर JDU का बड़ा समर्थन: कहा- मुश्किल वक्त में देश का साथ जरूरी
क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी की अपील के बाद मची हलचल पर हरदीप पुरी का बड़ा बयान
सलमान आगा की बहादुरी पर भारी पड़ा बांग्लादेश: पाकिस्तान को घर में घुसकर रौंदा, रचा इतिहास