मुंह की खानी पड़ी पाकिस्तान को कभी-कभी एक छोटा सा अहंकार भारी पड़ता है। पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश को चुनौती दी थी कि उनमें हिम्मत है तो वे 70 ओवरों में 260 रनों का लक्ष्य दें। सलमान ने तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें नहीं लगता बांग्लादेश में इतनी बहादुरी है। बांग्लादेश ने उनकी इस चुनौती को न केवल स्वीकार किया, बल्कि मैदान पर इसका करारा जवाब देकर पाकिस्तान को शर्मसार कर दिया।
चुनौती का मिला ऐतिहासिक जवाब सोमवार को मैच के आखिरी दिन बांग्लादेश ने आक्रामक रुख अपनाते हुए केवल 20 ओवरों में 88 रन जोड़ दिए। उन्होंने पाकिस्तान को 268 रनों का लक्ष्य दिया। मीरपुर में खेल बदल चुका था। बांग्लादेश ने न केवल रन बनाए, बल्कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए 104 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
घर में पहली बार मिली शिकस्त यह जीत बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक है। पहली बार बांग्लादेश ने अपनी धरती पर पाकिस्तान को टेस्ट मैच में हराया है। दिलचस्प बात यह है कि 2024 में पाकिस्तान को उन्हीं के घर में 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद, यह बांग्लादेश की पाकिस्तान पर लगातार तीसरी टेस्ट जीत है।
पहली पारी से ही मजबूत थी पकड़ जीत की नींव पहली पारी में ही रखी गई थी। बांग्लादेश ने 413 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान को 386 रनों पर समेट कर मेहमान टीम पर 27 रनों की बढ़त बनाई। मेहदी हसन मिराज की शानदार गेंदबाजी ने पहली पारी में ही मैच का रुख मेजबान टीम की ओर मोड़ दिया था।
शांतो और राणा का जादुई प्रदर्शन कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 87 रनों की कप्तानी पारी खेलकर टीम को ड्राइविंग सीट पर रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम नाहिद राणा की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई। राणा ने रिजवान और सऊद शकील जैसे बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। डेब्यूटेंट अब्दुल्ला फजल का 66 रनों का संघर्ष भी टीम को हार से नहीं बचा सका।
इस जीत के साथ बांग्लादेश ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अपने लिए महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिए हैं और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
Post-Match Media Conference: Salman Ali Agha, Pakistan
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) May 11, 2026
Dutch-Bangla Bank Bangladesh 🆚Pakistan Test Series 2026! 🏏🔥
1st Test | Day 4 | 11th May 2026 | 9:45 AM (BST)
SBNCS, Dhaka
#Bangladesh #Pakistan #Tigers #Test #Cricket pic.twitter.com/CDATOzNJgt
शादी बनी अखाड़ा: वरमाला के मंच पर दूल्हा-दुल्हन के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल
रबर स्टैंप नहीं हूं : CBI डायरेक्टर की चयन प्रक्रिया पर राहुल गांधी का तीखा प्रहार
क्या RCB के खिलाफ KKR को खलेगी मिस्ट्री स्पिनर की कमी? वरुण चक्रवर्ती की चोट ने बढ़ाई टेंशन
क्या मुंबई का साथ छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या? CSK के CEO से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
NEET पेपर लीक: नासिक से केरल तक फैला सॉल्वर गैंग का जाल, कैसे 22 लाख छात्रों के भविष्य से हुआ खिलवाड़?
हिमाचल में कुदरत का कहर: 16 मई तक अलर्ट, तेज आंधी और ओलावृष्टि से भारी तबाही
सनातन पर फिर जहर : उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी से गर्माई राजनीति, क्या सीएम विजय का मौन सहमति है?
सीबीआई निदेशक की नियुक्ति पर घमासान: राहुल गांधी ने चयन प्रक्रिया को बताया पक्षपातपूर्ण , पीएम को लिखा पत्र
NEET-UG 2026 पेपर लीक: हुलिया बदलकर छिप रहा था मुख्य आरोपी, नासिक से धरा गया
अंतरिक्ष में भारत की रॉकेट वुमन की साड़ी: अब अमेरिका के म्यूजियम में हमेशा के लिए होगी कैद