रूस ने एक ऐसी महाविनाशक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जिसने वैश्विक रक्षा विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। सरमत (Sarmat) नाम की यह अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) न केवल अचूक है, बल्कि इसकी मारक क्षमता दुनिया की किसी भी अन्य मिसाइल से कई गुना अधिक है।
35,000 किलोमीटर की भयावह रेंज आमतौर पर इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइलों की रेंज 10,000 से 18,000 किलोमीटर होती है, लेकिन सरमत 35,000 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने में सक्षम है। इसे ऐसे सब-ऑर्बिटल पथ के लिए डिजाइन किया गया है कि यह पूरे ग्रह का चक्कर लगाने के बाद भी अपने लक्ष्य को भेद सकती है।
दुश्मन का रडार भी बेअसर इस मिसाइल की सबसे बड़ी ताकत इसका अप्रत्याशित रास्ता है। इसे हमले के लिए उत्तरी ध्रुव जैसे पारंपरिक रास्तों की जरूरत नहीं है। यह दक्षिणी ध्रुव या किसी भी अन्य दिशा से घूमकर दुश्मन को चकमा दे सकती है। 25,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के कारण दुनिया की मौजूदा कोई भी मिसाइल डिफेंस सिस्टम इसे बीच रास्ते में रोकने में सक्षम नहीं है।
तुलना: चीन और अमेरिका कहीं पीछे रूस की सरमत के सामने विश्व की अन्य महाशक्तियों के हथियार बौने साबित हो रहे हैं:
10 से 15 परमाणु हथियार एक साथ यह मिसाइल मात्र एक हमलावर नहीं है, बल्कि एक साथ 10 से 15 भारी परमाणु हथियारों को ले जाने की क्षमता रखती है। यह जमीन के भीतर बने सुरक्षित साइलो (बंकरों) से लॉन्च की जा सकती है।
क्यों विकसित की गई सरमत? रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अनुसार, इस मिसाइल का विकास 2002 में शुरू हुआ था, जब अमेरिका एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल संधि से बाहर हो गया था। पुतिन का कहना है कि रूस अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ऐसे सिस्टम विकसित करने को मजबूर था, जिसे आज और आने वाले भविष्य की कोई भी मिसाइल रक्षा प्रणाली भेद न सके।
रूस के इस सफल परीक्षण ने वैश्विक सैन्य संतुलन को पूरी तरह बदल दिया है। सुरक्षा रणनीतिकारों का मानना है कि सरमत का आना एक नए न्यूक्लियर युग की शुरुआत है, जहां किसी भी देश की सीमाएं अब सुरक्षित नहीं रही हैं।
🇷🇺 On May 12, President #Putin received a report on the successful test of the Sarmat missile.
— MFA Russia 🇷🇺 (@mfa_russia) May 12, 2026
💬 With 35,000+ km range, enhanced accuracy & the ability to overcome all existing & future missile defence systems, Sarmat is a formidable deterrence asset.https://t.co/waBvSOHm7I pic.twitter.com/rBchrCce1r
CBI चीफ का चयन: राहुल गांधी का PM को तीखा पत्र, कहा- मैं रबर स्टाम्प नहीं
प्रतीक यादव का निधन: मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव के पति ने दुनिया को कहा अलविदा
क्या तृषा कृष्णन बनेंगी तमिलनाडु की अगली जयललिता ? विजय के साथ बढ़ती नजदीकियों के बीच उठी सियासत में आने की मांग
2 साल का लिव-इन, फिर बेवफाई का बम : पिता के सामने जब खुला बेटी का काला सच
मोदी जी ने बोला है, करना पड़ेगा! : वर्क फ्रॉम होम की अपील पर सोशल मीडिया पर मीम्स की सुनामी
वंदे भारत बनी सब्जी मंडी : ₹700 का टिकट ₹380 में बेच रहे थे TTE, स्टिंग में फंसे तो सीधे हुए सस्पेंड
IPL 2026: RCB से भिड़ंत से पहले KKR खेमे में खलबली, क्या बाहर होगा ये मैच विनर?
मीरपुर में मोहम्मद रिजवान की इज्जत का हुआ कचूमर, बांग्लादेशी खिलाड़ी ने मैदान पर उड़ाई धज्जियां
10 रुपये का डायपर लीक नहीं होता, फिर नीट का पेपर क्यों? : NTA पर खान सर का तीखा हमला
कानपुर: अस्पताल में मचा बवाल, पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल