समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। प्रतीक यादव, जो मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के सिविल अस्पताल लाए गए थे।
अस्पताल का बयान: ब्रॉट डेड घोषित किए गए प्रतीक सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. देवेश चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रतीक यादव को सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेज दिया गया है। फिलहाल, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
अखिलेश यादव का भावुक बयान अपने भाई को खोने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं प्रतीक को बचपन से जानता था। वह जीवन में आगे बढ़ना चाहता था और अपने काम को लेकर काफी गंभीर था। कुछ दिन पहले ही मेरी उनसे मुलाकात हुई थी, तब भी मैंने उन्हें स्वास्थ्य और कारोबार को लेकर सलाह दी थी।
अखिलेश ने इशारों में आर्थिक तनाव की बात भी कही। उन्होंने कहा, कभी-कभी कारोबार में हुए नुकसान से आदमी काफी टूट जाता है। आज वह हमारे बीच नहीं है, यह बेहद दुखद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार जो भी निर्णय लेगा, वे कानूनी रास्ते का पालन करेंगे।
कौन थे प्रतीक यादव? प्रतीक यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे। वह एक व्यवसायी होने के साथ-साथ फिटनेस को लेकर काफी जागरूक (फिटनेस फ्रीक) माने जाते थे। 2022 में अपनी मां साधना गुप्ता के निधन के बाद यह यादव परिवार के लिए एक और बड़ा झटका है।
योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र और अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। समाजवादी पार्टी ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
*#WATCH | Lucknow | On Prateek Yadav s death, Chief Medical Superintendent, Civil Hospital, Dr Devesh Chandra Pandey says, He was brought dead at 5.55 am. The police were informed, after which the body was sent for postmortem procedure. pic.twitter.com/3Ai9IZ5VTw
— ANI (@ANI) May 13, 2026
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन: पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू पहुंची पार्थिव देह, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
NEET UG 2026: दोबारा होगी परीक्षा, छात्रों से नहीं लिया जाएगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज; जानें NTA का पूरा प्लान
विजय के CM बनने पर रजनीकांत ने साधी चुप्पी, वायरल वीडियो में दिखा ऐसा रिएक्शन
तमिलनाडु फ्लोर टेस्ट: CM विजय की मास्टरस्ट्रोक से क्या टूट जाएगी AIADMK?
प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन: मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी, अस्पताल ने साधी चुप्पी
प्रतीक यादव का निधन: अखिलेश यादव ने जताया दुख, बिजनेस में तनाव की ओर किया इशारा
NEET-UG पेपर लीक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: NTA को हटाने और CBI जांच की मांग
मीरपुर में मोहम्मद रिजवान की इज्जत का हुआ कचूमर, बांग्लादेशी खिलाड़ी ने मैदान पर उड़ाई धज्जियां
वो दोबारा देश में कदम नहीं रख पाएगा... : मोहम्मद रिजवान पर लिटन दास के तंज से मचा बवाल
नीट पेपर लीक में BJP नेता की गिरफ्तारी, सियासी घमासान तेज