समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। प्रतीक यादव को सुबह तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉड डेड (अस्पताल लाने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज प्रतीक यादव की मौत के कारणों को लेकर फिलहाल रहस्य बना हुआ है। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साध ली है। अस्पताल के अधिकारियों का केवल इतना कहना है कि सुबह 6 बजे उन्हें लाया गया था, लेकिन उनकी मृत्यु घर पर ही हो चुकी थी। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
अस्पताल में पहुंचीं राजनीतिक हस्तियां प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलते ही लखनऊ में हलचल तेज हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सूचना मिलते ही केजीएमयू अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में भारी भीड़ और शोक का माहौल है।
अखिलेश और सीएम योगी ने जताया दुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, श्री प्रतीक यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें।
राजनीति से दूर, फिटनेस के लिए मशहूर प्रतीक यादव राजनीति के सक्रिय मंच से हमेशा दूर रहे, लेकिन अपनी फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग के लिए वे अक्सर चर्चा में रहते थे। वे उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे। राजनीति में न होने के बावजूद, उनका परिवार में सम्मानजनक स्थान था और अखिलेश यादव के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध हमेशा चर्चा का विषय रहे।
फिलहाल, पूरा परिवार और उनके समर्थक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।
*श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/weadva9hi4
नीट पेपर लीक में BJP नेता की गिरफ्तारी, सियासी घमासान तेज
ट्रंप को खुश करने के लिए चीन ने बलि चढ़ा दिया पाकिस्तान! लीक की ईरानी विमानों की सीक्रेट लोकेशन
ईंधन संकट पर PM मोदी की सादा जीवन-उच्च विचार वाली मुहिम: काफिला हुआ आधा, राज्यों ने भी कसी कमर
इंदौर: सफाईकर्मी पर फेंका 100 किलो का पार्सल, हत्या के प्रयास में 3 गिरफ्तार
वंदे भारत का सस्ता टिकट घोटाला: TTE ने आधे दाम का दिया ऑफर, वीडियो वायरल होते ही एक्शन
गुजरात में प्रशासनिक फेरबदल की बड़ी सुनामी: 72 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए कप्तान
प्रतीक यादव का निधन: शरीर पर मिले निशान और मौत का रहस्य, क्या है पूरा मामला?
सनातन धर्म पर आर-पार: उदयनिधि स्टालिन के बयान पर दत्तात्रेय होसबले का तीखा प्रहार
क्या तृषा कृष्णन बनेंगी तमिलनाडु की अगली जयललिता ? विजय के साथ बढ़ती नजदीकियों के बीच उठी सियासत में आने की मांग
सफारी जीप बनीं शेरनी की ढाल: गिर नेशनल पार्क में पर्यटकों के सामने किया लाइव शिकार, देखें खौफनाक वीडियो